भगवद्गीता 1.12

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: सञ्जय

तस्य सञ्जनयन्हर्षं कुरुवृद्धः पितामहः ।
सिंहनादं विनद्योच्चैः शङ्खं दध्मौ प्रतापवान् ॥१२॥

tasya sañjanayan harṣaṁ
kuru-vṛddhaḥ pitāmahaḥ
siṁha-nādaṁ vinadyoccaiḥ
śaṅkhaṁ dadhmau pratāpavān

शब्दार्थ

तस्य
उसकी
सञ्जनयन्
बढ़ाते हुए
हर्षम्
प्रसन्नता
कुरु-वृद्धः
कुरुवंश के पितामह (भीष्म)
पितामहः
पितामह
सिंह-नादम्
सिंह के समान गर्जना
विनद्य
गुंजायमान करते हुए
उच्चैः
अत्यन्त उच्च स्वर से
शङ्खम्
शंख
दध्मौ
बजाया
प्रतापवान्
वीर

अनुवाद

तब कुरुवंश के महान् वीर पितामह भीष्म ने, जो योद्धाओं के पितामह थे, सिंह की गर्जना के समान अत्यन्त उच्च स्वर से अपना शंख बजाया, जिससे दुर्योधन को हर्ष हुआ।

तात्पर्य

कुरुवंश के पितामह अपने पौत्र दुर्योधन के हृदय का आन्तरिक अभिप्राय समझ सकते थे, और उसके प्रति अपनी स्वाभाविक करुणा के कारण उन्होंने अपने सिंह-तुल्य पद के अनुरूप अत्यन्त उच्च स्वर से शंख बजाकर उसे प्रसन्न करने का प्रयत्न किया। परोक्ष रूप से, शंख के प्रतीक द्वारा, उन्होंने अपने निराश पौत्र दुर्योधन को सूचित कर दिया कि युद्ध में उसकी विजय की कोई सम्भावना नहीं थी, क्योंकि भगवान् श्रीकृष्ण दूसरे पक्ष में थे। किन्तु फिर भी, युद्ध का संचालन करना उनका कर्तव्य था, और उस सम्बन्ध में किसी प्रकार के परिश्रम में कमी नहीं की जाएगी।

यह श्लोक क्या सिखाता है

इस श्लोक का अध्ययन-नोट संपादकीय समीक्षा में है।

श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।