भगवद्गीता 11.12

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: सञ्जय

दिवि सूर्यसहस्रस्य भवेद्युगपदुत्थिता ।
यदि भाः सदृशी सा स्याद्भासस्तस्य महात्मनः ॥१२॥

divi sūrya-sahasrasya
bhaved yugapad utthitā
yadi bhāḥ sadṛśī sā syād
bhāsas tasya mahātmanaḥ

शब्दार्थ

दिवि
आकाश में
सूर्य
सूर्य
सहस्रस्य
सहस्रों के
भवेत्
वहाँ हों
युगपत्
एक साथ
उत्थिता
उदित
यदि
यदि
भाः
प्रकाश
सदृशी
उसके समान
सा
वह
स्यात्
हो
भासः
तेज
तस्य
वहाँ है
महात्मनः
महान् भगवान् का

अनुवाद

यदि आकाश में सहस्रों सूर्य एक साथ उदित हो उठें, तो उनका प्रकाश सम्भवतः उस विश्वरूप में परम पुरुष के तेज के समान हो।

तात्पर्य

अर्जुन ने जो देखा, वह अवर्णनीय था; तथापि सञ्जय धृतराष्ट्र के समक्ष उस महान् दर्शन का एक मानसिक चित्र प्रस्तुत करने का प्रयत्न कर रहे हैं। न तो सञ्जय वहाँ उपस्थित थे और न धृतराष्ट्र; किन्तु सञ्जय व्यास की कृपा से जो कुछ घटित हुआ, उसे देख सके। अतः अब वे उस परिस्थिति की तुलना, जहाँ तक उसे समझा जा सकता है, एक कल्पनीय घटना (अर्थात् सहस्रों सूर्य) से करते हैं।

यह श्लोक क्या सिखाता है

उस अद्भुत तेजोमय विराट रूप में अर्जुन असंख्य मुख, भुजाएँ, नेत्र, अस्त्र आदि देखते हैं।

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।