भगवद्गीता 11.49

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

मा ते व्यथा मा च विमूढभावो
दृष्ट्वा रूपं घोरमीदृङ्ममेदम् ।
व्यपेतभीः प्रीतमनाः पुनस्त्वं
तदेव मे रूपमिदं प्रपश्य ॥४९॥

mā te vyathā mā ca vimūḍha-bhāvo
dṛṣṭvā rūpaṁ ghoram īdṛṅ mamedam
vyapeta-bhīḥ prīta-manāḥ punas tvaṁ
tad eva me rūpam idaṁ prapaśya

शब्दार्थ

mā
ऐसा न हो
te
तुम्हें
vyathā
कष्ट
mā
ऐसा न हो
ca
भी
vimūḍha-bhāvaḥ
मोह
dṛṣṭvā
देखकर
rūpam
रूप
ghoram
भयानक
īdṛk
ऐसा
mama
मेरा
idam
जैसा है
vyapetabhīḥ
समस्त भय से मुक्त हो जाओ
prīta-manāḥ
मन में प्रसन्न
punaḥ
पुनः
tvam
तुम
tat
वह
eva
इस प्रकार
me
मेरा
rūpam
रूप
idam
यह
prapaśya
देखो

अनुवाद

मेरे इस भयानक स्वरूप को देखकर तुम्हारा मन विचलित हो उठा है। अब इसे समाप्त होने दो। हे मेरे भक्त, समस्त विक्षोभ से मुक्त हो जाओ। शान्त मन से अब तुम वह रूप देख सकते हो जिसकी तुम इच्छा करते हो।

तात्पर्य

भगवद्गीता के आरम्भ में अर्जुन अपने आराध्य पितामहों तथा गुरुओं भीष्म और द्रोण को मारने के विषय में चिन्तित थे। किन्तु श्रीकृष्ण ने कहा कि उन्हें अपने पितामह को मारने से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं। जब सभा में द्रौपदी का चीरहरण करने का प्रयास किया गया, तब भीष्म तथा द्रोण मौन रहे, और कर्तव्य की ऐसी उपेक्षा के कारण उन्हें मारा जाना चाहिए। श्रीकृष्ण ने अर्जुन को अपना विश्वरूप केवल यह दिखाने हेतु दिखाया कि ये लोग अपने अधर्म-कृत्य के कारण पहले ही मारे जा चुके हैं। वह दृश्य अर्जुन को इसलिए दिखाया गया, क्योंकि भक्त सदा शान्त रहते हैं, और वे ऐसे भयानक कृत्य नहीं कर सकते। विश्वरूप के प्राकट्य का प्रयोजन दिखा दिया गया; अब अर्जुन चतुर्भुज रूप देखना चाहते थे, और श्रीकृष्ण ने उन्हें दिखाया। भक्त विश्वरूप में अधिक रुचि नहीं रखता, क्योंकि वह प्रेमपूर्ण भावों के आदान-प्रदान में सहायक नहीं होता। भक्त अपने सादर आराधना-भाव अर्पित करना चाहता है; अतः वह द्विभुज अथवा चतुर्भुज श्रीकृष्ण-रूप देखना चाहता है, जिससे वह पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् के साथ प्रेममयी सेवा में आदान-प्रदान कर सके।

यह श्लोक क्या सिखाता है

यह दर्शन अब समाप्त हो

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।