भगवद्गीता 13.32

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

अनादित्वान्निर्गुणत्वात्परमात्मायमव्ययः ।
शरीरस्थोऽपि कौन्तेय न करोति न लिप्यते ॥३२॥

anāditvān nirguṇatvāt
paramātmāyam avyayaḥ
śarīra-stho 'pi kaunteya
na karoti na lipyate

शब्दार्थ

anāditvāt
नित्य होने के कारण
nirguṇatvāt
दिव्य होने के कारण
param
भौतिक प्रकृति से परे
ātmā
आत्मा
ayam
यह
avyayaḥ
अक्षय
śarīra-sthaḥ api
यद्यपि शरीर में निवास करते हुए
kaunteya
हे कुन्तीपुत्र
na karoti
कभी कुछ नहीं करता
na lipyate
न ही वह बद्ध होता है

अनुवाद

नित्यता की दृष्टि रखने वाले देख सकते हैं कि आत्मा दिव्य, नित्य तथा प्रकृति के गुणों से परे है। हे अर्जुन, भौतिक शरीर के सम्पर्क में रहने पर भी आत्मा न तो कुछ करती है और न ही बद्ध होती है।

गीता में परिभाषित

तीन गुण

तीनों गुणों से परे कौन है?

श्रीभगवान् ने कहा: जो व्यक्ति प्रकाश, आसक्ति तथा मोह के उपस्थित होने पर उनसे घृणा नहीं करता, न ही उनके अन्तर्धान होने पर उनकी लालसा करता है; जो उदासीन के समान बैठा रहता है, प्रकृति के गुणों की इन भौतिक प्रतिक्रियाओं से परे स्थित रहता है, जो यह जानकर कि केवल गुण ही सक्रिय हैं, दृढ़ बना रहता है; जो सुख और दुःख को समान दृष्टि से देखता है, तथा मिट्टी के ढेले, पत्थर और स्वर्ण के टुकड़े को समान दृष्टि से देखता है; जो बुद्धिमान है और प्रशंसा तथा निन्दा को समान मानता है; जो मान और अपमान में अविचलित रहता है, जो मित्र और शत्रु के साथ समान व्यवहार करता है, जिसने समस्त सकाम उद्यमों का त्याग कर दिया है — ऐसा व्यक्ति प्रकृति के गुणों को पार कर चुका कहा जाता है।

भगवद्गीता 14.22–25

परिभाषा देखें

तात्पर्य

जीव भौतिक शरीर के जन्म के कारण जन्म लेता हुआ प्रतीत होता है, किन्तु वास्तव में जीव नित्य है; वह जन्म नहीं लेता, और भौतिक शरीर में स्थित होने पर भी वह दिव्य तथा नित्य है। अतः उसका विनाश नहीं हो सकता। स्वभाव से वह आनन्द से परिपूर्ण है। वह अपने आप को किसी भी भौतिक क्रिया में संलग्न नहीं करता; अतः भौतिक शरीरों के साथ उसके सम्पर्क के कारण सम्पन्न होने वाली क्रियाएँ उसे बद्ध नहीं करतीं।

यह श्लोक क्या सिखाता है

आत्मा का अकर्तापन

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।