भगवद्गीता 14.9

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

सत्त्वं सुखे सञ्जयति रजः कर्मणि भारत ।
ज्ञानमावृत्य तु तमः प्रमादे सञ्जयत्युत ॥९॥

sattvaṁ sukhe sañjayati
rajaḥ karmaṇi bhārata
jñānam āvṛtya tu tamaḥ
pramāde sañjayaty uta

शब्दार्थ

सत्त्वम्
सत्त्वगुण
सुखे
सुख में
सञ्जयति
संलग्न करता है
रजः
रजोगुण
कर्मणि
कर्म के फलों में
भारत
हे भरतपुत्र
ज्ञानम्
ज्ञान को
आवृत्य
आच्छादित करके
तु
किन्तु
तमः
तमोगुण
प्रमादे
उन्मत्तता में
सञ्जयति
संलग्न करता है
उत
कहा जाता है

अनुवाद

सत्त्वगुण मनुष्य को सुख में बाँधता है, रजोगुण उसे कर्म के फलों में बाँधता है, और तमोगुण उसे उन्मत्तता में बाँधता है।

गीता में परिभाषित

सुख

वास्तविक सुख क्या है?

हे भरतश्रेष्ठ, अब तुम मुझसे उन तीन प्रकार के सुखों के विषय में सुनो जिनका भोग बद्धजीव करता है, और जिनके द्वारा वह कभी-कभी समस्त दुःखों के अन्त को प्राप्त होता है। जो आरम्भ में विष के समान प्रतीत होता है, किन्तु अन्त में अमृत के समान होता है, और जो मनुष्य को आत्म-साक्षात्कार के प्रति जागृत करता है, वह सत्त्वगुण में स्थित सुख कहलाता है।

भगवद्गीता 18.36–37

परिभाषा देखें

तात्पर्य

सत्त्वगुण में स्थित व्यक्ति अपने कार्य अथवा बौद्धिक प्रयास से सन्तुष्ट रहता है, ठीक जैसे कोई दार्शनिक, वैज्ञानिक अथवा शिक्षक ज्ञान के किसी विशिष्ट क्षेत्र में संलग्न रह सकता है और उसी प्रकार सन्तुष्ट रह सकता है। रज और सत्त्व गुणों में स्थित मनुष्य सकाम कर्म में संलग्न रह सकता है; वह जितना सम्भव हो उतना संचित करता है और अच्छे कार्यों में व्यय करता है। कभी-कभी वह चिकित्सालय खोलने का, दानशील संस्थाओं को देने का प्रयत्न करता है। ये रजोगुण में स्थित व्यक्ति के लक्षण हैं। और तमोगुण ज्ञान को आच्छादित कर देता है। तमोगुण में मनुष्य जो भी करता है, वह न उसके लिए हितकर होता है, न किसी अन्य के लिए।

यह श्लोक क्या सिखाता है

सारांश

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।