वक्ता: श्रीकृष्ण
श्लोक 13 से 15 एक साथ पढ़े जाते हैं।
इदमद्य मया लब्धमिमं प्राप्स्ये मनोरथम् ।
इदमस्तीदमपि मे भविष्यति पुनर्धनम् ॥१३॥
असौ मया हतः शत्रुर्हनिष्ये चापरानपि ।
ईश्वरोऽहमहं भोगी सिद्धोऽहं बलवान्सुखी ॥१४॥
आढ्योऽभिजनवानस्मि कोऽन्योऽस्ति सदृशो मया ।
यक्ष्ये दास्यामि मोदिष्य इत्यज्ञानविमोहिताः ॥१५॥
idam adya mayā labdham
imaṁ prāpsye manoratham
idam astīdam api me
bhaviṣyati punar dhanam
asau mayā hataḥ śatrur
haniṣye cāparān api
īśvaro 'ham ahaṁ bhogī
siddho 'haṁ balavān sukhī
āḍhyo 'bhijanavān asmi
ko 'nyo 'sti sadṛśo mayā
yakṣye dāsyāmi modiṣya
ity ajñāna-vimohitāḥ
शब्दार्थ
- इदम्
- यह
- अद्य
- आज
- मया
- मेरे द्वारा
- लब्धम्
- अर्जित
- इमम्
- इस
- प्राप्स्ये
- मैं प्राप्त करूँगा
- मनोरथम्
- अपनी इच्छाओं के अनुसार
- इदम्
- यह
- अस्ति
- है
- इदम्
- यह
- अपि
- भी
- मे
- मेरा
- भविष्यति
- भविष्य में बढ़ेगा
- पुनः
- फिर
- धनम्
- धन
- असौ
- वह
- मया
- मेरे द्वारा
- हतः
- मारा जा चुका है
- शत्रुः
- शत्रु
- हनिष्ये
- मैं मारूँगा
- च
- भी
- अपरान्
- अन्यों को
- अपि
- निश्चय ही
- ईश्वरः
- स्वामी
- अहम्
- मैं हूँ
- अहम्
- मैं हूँ
- भोगी
- भोक्ता
- सिद्धः
- सिद्ध
- अहम्
- मैं हूँ
- बलवान्
- बलवान्
- सुखी
- सुखी
- आढ्यः
- धनवान्
- अभिजनवान्
- कुलीन सम्बन्धियों से घिरा हुआ
- अस्मि
- मैं हूँ
- कः
- कौन और
- अन्यः
- दूसरा
- अस्ति
- है
- सदृशः
- समान
- मया
- मेरे
- यक्ष्ये
- मैं यज्ञ करूँगा
- दास्यामि
- मैं दान दूँगा
- मोदिष्ये
- मैं आनन्द मनाऊँगा
- इति
- इस प्रकार
- अज्ञान
- अज्ञान
- विमोहिताः
- से मोहित
अनुवाद
आसुरी व्यक्ति सोचता है : "आज मेरे पास इतना धन है, और मैं अपनी योजनाओं के अनुसार और अधिक प्राप्त करूँगा। इतना अब मेरा है, और यह भविष्य में अधिकाधिक बढ़ेगा। वह मेरा शत्रु है, और मैंने उसे मार डाला है; और मेरे अन्य शत्रु भी मारे जाएँगे। मैं सबका स्वामी हूँ, मैं भोक्ता हूँ, मैं सिद्ध, बलवान् तथा सुखी हूँ। मैं सर्वाधिक धनवान् व्यक्ति हूँ, कुलीन सम्बन्धियों से घिरा हुआ हूँ। मेरे समान बलवान् तथा सुखी अन्य कोई नहीं है। मैं यज्ञ करूँगा, मैं कुछ दान दूँगा, और इस प्रकार मैं आनन्द मनाऊँगा।" इस प्रकार ऐसे व्यक्ति अज्ञान से मोहित रहते हैं।
गीता में परिभाषित
दैवी और आसुरी
दैवी और आसुरी स्वभाव क्या हैं?
श्रीभगवान् ने कहा : निर्भयता, अपने अस्तित्व का शुद्धिकरण, आध्यात्मिक ज्ञान का अनुशीलन, दान, आत्मसंयम, यज्ञ का सम्पादन, वेदों का अध्ययन, तपस्या तथा सरलता; अहिंसा, सत्यता, क्रोध से मुक्ति; त्याग, शान्ति, दोष-दर्शन से विमुखता, करुणा तथा लोभ से मुक्ति; मृदुता, विनम्रता तथा अटल संकल्प; ओज, क्षमा, धैर्य, शुचिता, ईर्ष्या से मुक्ति तथा मान की लालसा का अभाव—हे भरतपुत्र! ये दिव्य गुण दैवी प्रकृति से सम्पन्न देवतुल्य मनुष्यों में होते हैं।
सुख
वास्तविक सुख क्या है?
हे भरतश्रेष्ठ, अब तुम मुझसे उन तीन प्रकार के सुखों के विषय में सुनो जिनका भोग बद्धजीव करता है, और जिनके द्वारा वह कभी-कभी समस्त दुःखों के अन्त को प्राप्त होता है। जो आरम्भ में विष के समान प्रतीत होता है, किन्तु अन्त में अमृत के समान होता है, और जो मनुष्य को आत्म-साक्षात्कार के प्रति जागृत करता है, वह सत्त्वगुण में स्थित सुख कहलाता है।
यज्ञ
सबसे श्रेष्ठ यज्ञ कौन-सा है?
हे शत्रुदमन! भौतिक सम्पत्ति के यज्ञ की अपेक्षा ज्ञान का यज्ञ श्रेष्ठतर है। हे पृथापुत्र! आख़िरकार, कर्म का यज्ञ दिव्य ज्ञान में ही परिणत होता है।
दान
सात्त्विक दान क्या है?
जो दान कर्तव्य समझकर, उचित स्थान एवं समय पर, सुपात्र व्यक्ति को, तथा प्रत्युपकार की आशा के बिना दिया जाता है, वह सतोगुणी दान माना जाता है।
यह श्लोक क्या सिखाता है
धन प्राप्त होने पर विचार
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 2
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।