भगवद्गीता 17.21

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

यत्तु प्रत्युपकारार्थं फलमुद्दिश्य वा पुनः ।
दीयते च परिक्लिष्टं तद्दानं राजसं स्मृतम् ॥२१॥

yat tu pratyupakārārthaṁ
phalam uddiśya vā punaḥ
dīyate ca parikliṣṭaṁ
tad dānaṁ rājasaṁ smṛtam

शब्दार्थ

यत्
जो
तु
किन्तु
प्रति-उपकार-अर्थम्
किसी प्रत्युपकार की प्राप्ति के लिए
फलम्
फल
उद्दिश्य
इच्छा करते हुए
वा
अथवा
पुनः
फिर
दीयते
दान में दिया जाता है
च
भी
परिक्लिष्टम्
अनिच्छापूर्वक
तत्
वह
दानम्
दान
राजसम्
रजोगुण में
स्मृतम्
समझा जाता है

अनुवाद

किन्तु जो दान किसी प्रत्युपकार की आशा से, अथवा सकाम फल की कामना से, अथवा अनिच्छापूर्ण भाव से किया जाता है, वह रजोगुणी दान कहा जाता है।

गीता में परिभाषित

दान

सात्त्विक दान क्या है?

जो दान कर्तव्य समझकर, उचित स्थान एवं समय पर, सुपात्र व्यक्ति को, तथा प्रत्युपकार की आशा के बिना दिया जाता है, वह सतोगुणी दान माना जाता है।

भगवद्गीता 17.20

परिभाषा देखें

तात्पर्य

दान कभी-कभी स्वर्गलोक में उन्नति के लिए किया जाता है और कभी-कभी बहुत कष्ट के साथ तथा पश्चात्ताप-सहित किया जाता है। "मैंने इस प्रकार इतना अधिक व्यय क्यों किया?" दान कभी-कभी किसी श्रेष्ठ व्यक्ति के अनुरोध पर, किसी बाध्यता के अधीन भी किया जाता है। इस प्रकार के दान रजोगुण में किए गए कहे जाते हैं।

ऐसी अनेक दानशील संस्थाएँ हैं जो अपने दान उन संस्थानों को अर्पित करती हैं जहाँ इन्द्रियतृप्ति चलती रहती है। ऐसे दानों की वैदिक शास्त्र में अनुशंसा नहीं की गई है। केवल सतोगुणी दान की ही अनुशंसा की गई है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

इस श्लोक का अध्ययन-नोट संपादकीय समीक्षा में है।

प्रकृति के तीन गुण, साथ-साथ पूरी सारणी
सत्त्वगुणरजोगुणतमोगुण
दान कर्तव्य समझकर, उचित स्थान एवं समय पर, सुपात्र व्यक्ति को, तथा प्रत्युपकार की आशा के बिना दिया जाता है 17.20 किसी प्रत्युपकार की आशा से, अथवा सकाम फल की कामना से, अथवा अनिच्छापूर्ण भाव से किया जाता है 17.21 अनुपयुक्त स्थान एवं समय पर, अपात्र व्यक्तियों को, बिना आदर एवं तिरस्कारपूर्वक किया जाता है 17.22

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।