भगवद्गीता 6.42

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

अथवा योगिनामेव कुले भवति धीमताम् ।
एतद्धि दुर्लभतरं लोके जन्म यदीदृशम् ॥४२॥

atha vā yoginām eva
kule bhavati dhīmatām
etad dhi durlabhataraṁ
loke janma yad īdṛśam

शब्दार्थ

अथवा
अथवा
योगिनाम्
विद्वान योगियों के
एव
निश्चय ही
कुले
कुल में
भवति
जन्म लेता है
धीमताम्
जो महान प्रज्ञा से सम्पन्न हैं उनके
एतत्
यह
हि
निश्चय ही
दुर्लभतरम्
अत्यन्त दुर्लभ
लोके
इस संसार में
जन्म
जन्म
यत्
जो
ईदृशम्
इस प्रकार का

अनुवाद

अथवा वह योगियों के ऐसे कुल में जन्म लेता है, जो निश्चय ही महान प्रज्ञा से सम्पन्न होते हैं। वस्तुतः इस संसार में ऐसा जन्म दुर्लभ है।

तात्पर्य

योगियों अथवा योगियों के—जो महान प्रज्ञा से युक्त हैं—कुल में जन्म लेने की यहाँ प्रशंसा की गई है, क्योंकि ऐसे कुल में जन्मा बालक जीवन के आरम्भ से ही आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त करता है। विशेषतः आचार्य अथवा गोस्वामी कुलों में ऐसा ही होता है। ऐसे कुल परम्परा तथा प्रशिक्षण से अत्यन्त विद्वान तथा भक्त होते हैं, और इस प्रकार वे आध्यात्मिक गुरु बनते हैं। भारत में ऐसे अनेक आचार्य-कुल हैं, किन्तु अब वे अपर्याप्त शिक्षा तथा प्रशिक्षण के कारण पतित हो गए हैं। भगवान् की कृपा से, अब भी ऐसे कुल हैं, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी योगियों का पोषण करते हैं। ऐसे कुलों में जन्म लेना निश्चय ही अत्यन्त सौभाग्य की बात है। सौभाग्यवश, हमारे आध्यात्मिक गुरु ॐ विष्णुपाद श्री श्रीमद् भक्तिसिद्धान्त सरस्वती गोस्वामी महाराज तथा हम दोनों को ही भगवान् की कृपा से ऐसे कुलों में जन्म लेने का अवसर मिला, और हम दोनों को ही जीवन के आरम्भ से ही भगवान् की भक्ति में प्रशिक्षित किया गया। बाद में हम दिव्य व्यवस्था के आदेश से मिले।

यह श्लोक क्या सिखाता है

कृष्ण का उत्तर – योगी का असफलता में भी अमंगल नहीं होता; थोड़े और लंबे अभ्यास के बाद पतित योगी की गति; वह पुनः योग आरंभ करता है और सिद्धि प्राप्त करता है

श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 2

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।