भगवद्गीता 6.44

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

पूर्वाभ्यासेन तेनैव ह्रियते ह्यवशोऽपि सः ।
जिज्ञासुरपि योगस्य शब्दब्रह्मातिवर्तते ॥४४॥

pūrvābhyāsena tenaiva
hriyate hy avaśo 'pi saḥ
jijñāsur api yogasya
śabda-brahmātivartate

शब्दार्थ

पूर्व
पूर्व
अभ्यासेन
अभ्यास द्वारा
तेन
उसके प्रभाव से
एव
निश्चय ही
ह्रियते
आकृष्ट होता है
हि
निश्चय ही
अवशः
विवश
अपि
भी
सः
वह
जिज्ञासुः
जानने का इच्छुक
अपि
भी
योगस्य
योग का
शब्द-ब्रह्म
शास्त्र के कर्मकाण्डीय सिद्धान्त
अतिवर्तते
पार कर जाता है

अनुवाद

अपने पूर्व जीवन की दिव्य चेतना के प्रभाव से, वह स्वतः ही योग के सिद्धान्तों के प्रति आकृष्ट हो जाता है—बिना उन्हें खोजे भी। योग के लिए प्रयत्नशील ऐसा जिज्ञासु योगी सदा शास्त्र के कर्मकाण्डीय सिद्धान्तों से ऊपर स्थित रहता है।

गीता में परिभाषित

योग

योग क्या है?

हे अर्जुन, योग में स्थिर रहो। अपना कर्तव्य करो और सफलता अथवा असफलता के प्रति समस्त आसक्ति का त्याग कर दो। मन की ऐसी समता योग कहलाती है।

भगवद्गीता 2.48

परिभाषा देखें

योगी

सच्चा योगी कौन है?

श्रीभगवान् ने कहा : जो कर्म के फलों के प्रति अनासक्त रहकर अपने विहित कर्तव्य का पालन करता है, वही संन्यासी तथा वही सच्चा योगी है—न कि वह, जो न तो अग्नि प्रज्वलित करता है और न ही कर्म करता है।

भगवद्गीता 6.1

परिभाषा देखें

तात्पर्य

इस तात्पर्य में उल्लिखित अन्य शास्त्र: श्रीमद्भागवत

उन्नत योगी शास्त्र के कर्मकाण्डों के प्रति अधिक आकृष्ट नहीं होते, अपितु वे स्वतः ही योग के उन सिद्धान्तों के प्रति आकृष्ट हो जाते हैं, जो उन्हें पूर्ण कृष्णभावनामृत अर्थात् योग की सर्वोच्च सिद्धि तक उन्नत कर सकते हैं। श्रीमद्भागवत (3.33.8) में उन्नत योगियों द्वारा वैदिक कर्मकाण्डों की ऐसी उपेक्षा की इस प्रकार व्याख्या की गई है :

aho bata śvapaco 'to garīyān

yajjihvāgre vartate nāma tubhyam

tepus tapas te juhuvuḥ sasnur āryā

brahmānūcur nāma gṛṇanti ye te.

"हे प्रभु! जो व्यक्ति आपके पवित्र नामों का कीर्तन करते हैं, वे आध्यात्मिक जीवन में अत्यन्त, अत्यन्त उन्नत हैं, भले ही वे श्वपच (कुत्ता खाने वालों) के कुलों में जन्मे हों। ऐसे कीर्तनकर्ताओं ने निःसन्देह समस्त प्रकार की तपस्याएँ तथा यज्ञ सम्पन्न किए हैं, समस्त पवित्र स्थानों में स्नान किया है, और समस्त शास्त्रीय अध्ययन पूर्ण किए हैं।"

इसका सुप्रसिद्ध उदाहरण भगवान् चैतन्य ने प्रस्तुत किया, जिन्होंने ठाकुर हरिदास को अपने सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण शिष्यों में से एक रूप में स्वीकार किया। यद्यपि ठाकुर हरिदास ने एक मुसलमान परिवार में जन्म लिया था, तथापि उन्हें भगवान् चैतन्य द्वारा नामाचार्य के पद पर प्रतिष्ठित किया गया, क्योंकि वे प्रतिदिन भगवान् के तीन लाख पवित्र नामों के जप के सिद्धान्त का दृढ़ता से पालन करते थे : हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे/ हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे। और चूँकि वे निरन्तर भगवान् के पवित्र नाम का जप करते थे, अतः यह समझा जाता है कि अपने पूर्व जीवन में वे अवश्य ही वेदों की समस्त कर्मकाण्डीय विधियों से, जिन्हें शब्द-ब्रह्म कहा जाता है, गुज़रे होंगे। अतः जब तक मनुष्य शुद्ध नहीं होता, तब तक वह न तो कृष्णभावनामृत के सिद्धान्त को ग्रहण कर सकता है और न भगवान् के पवित्र नाम—हरे कृष्ण—के जप में संलग्न हो सकता है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

योग को पुनः आरंभ करना

श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।