भगवद्गीता 1.14

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: सञ्जय

ततः श्वेतैर्हयैर्युक्ते महति स्यन्दने स्थितौ ।
माधवः पाण्डवश्चैव दिव्यौ शङ्खौ प्रदध्मतुः ॥१४॥

tataḥ śvetair hayair yukte
mahati syandane sthitau
mādhavaḥ pāṇḍavaś caiva
divyau śaṅkhau pradadhmatuḥ

शब्दार्थ

tataḥ
तत्पश्चात्
śvetaiḥ
श्वेत
hayaiḥ
अश्वों से
yukte
जुते हुए
mahati
विशाल
syandane
रथ पर
sthitau
इस प्रकार स्थित
mādhavaḥ
श्रीकृष्ण (लक्ष्मी के पति)
pāṇḍavaḥ
अर्जुन (पाण्डुपुत्र)
ca
भी
eva
निश्चय ही
divyau
दिव्य
śaṅkhau
शंख
pradadhmatuḥ
बजाए

अनुवाद

दूसरी ओर, श्वेत अश्वों से जुते एक विशाल रथ पर विराजमान भगवान् श्रीकृष्ण तथा अर्जुन ने अपने दिव्य शंख बजाए।

तात्पर्य

भीष्मदेव द्वारा बजाए गए शंख की तुलना में, श्रीकृष्ण तथा अर्जुन के हाथों में स्थित शंखों को दिव्य कहा गया है। इन दिव्य शंखों का बजना यह संकेत करता था कि दूसरे पक्ष के लिए विजय की कोई आशा नहीं थी, क्योंकि श्रीकृष्ण पाण्डवों के पक्ष में थे। जयस्तु पाण्डु-पुत्राणां येषां पक्षे जनार्दनः। विजय सदैव पाण्डुपुत्रों जैसे व्यक्तियों के साथ रहती है, क्योंकि भगवान् श्रीकृष्ण उनके संगी हैं। और जहाँ-कहीं तथा जब-कभी भगवान् उपस्थित रहते हैं, वहाँ लक्ष्मी भी रहती हैं, क्योंकि लक्ष्मी अपने पति के बिना कभी अकेली नहीं रहतीं। अतः अर्जुन की प्रतीक्षा में विजय तथा सौभाग्य थे, जैसा कि विष्णु, अर्थात् भगवान् श्रीकृष्ण के शंख से उत्पन्न दिव्य ध्वनि से संकेतित हुआ। इसके अतिरिक्त, जिस रथ पर दोनों मित्र विराजमान थे, उसे अग्नि (अग्निदेव) ने अर्जुन को प्रदान किया था; और यह इंगित करता था कि वह रथ तीनों लोकों में जहाँ-कहीं भी ले जाया जाता, सभी दिशाओं को जीतने में समर्थ था।

यह श्लोक क्या सिखाता है

इस श्लोक का अध्ययन-नोट संपादकीय समीक्षा में है।

विषय-संकलनों में 1

सम्पूर्ण गीता में भक्ति

  • कृष्ण अपने शरणागत भक्त पाण्डवों की सदा रक्षा करते हैं, इसलिए सारी भौतिक प्रतिकूलताओं के बावजूद उनकी विजय निश्चित है (1.14-19)।
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।