भगवद्गीता 10.23

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

रुद्राणां शङ्करश्चास्मि वित्तेशो यक्षरक्षसाम् ।
वसूनां पावकश्चास्मि मेरुः शिखरिणामहम् ॥२३॥

rudrāṇāṁ śaṅkaraś cāsmi
vitteśo yakṣa-rakṣasām
vasūnāṁ pāvakaś cāsmi
meruḥ śikhariṇām aham

शब्दार्थ

रुद्राणाम्
समस्त रुद्रों में
शङ्करः
शिवजी
च
भी
अस्मि
मैं हूँ
वित्तेशः
कोश का स्वामी
यक्ष-रक्षसाम्
यक्षों तथा राक्षसों में
वसूनाम्
वसुओं में
पावकः
अग्नि
च
भी
अस्मि
मैं हूँ
मेरुः
मेरु
शिखरिणाम्
समस्त पर्वतों में
अहम्
मैं हूँ

अनुवाद

समस्त रुद्रों में मैं शिवजी हूँ; यक्षों तथा राक्षसों में मैं धन का स्वामी [कुबेर] हूँ; वसुओं में मैं अग्नि हूँ, तथा पर्वतों में मैं मेरु हूँ।

तात्पर्य

ग्यारह रुद्र हैं, जिनमें शङ्कर अर्थात् शिवजी प्रमुख हैं। वे ब्रह्माण्ड में तमोगुण के अधिष्ठाता परमेश्वर के अवतार हैं। देवताओं में कुबेर प्रधान कोषाध्यक्ष हैं, और वे परमेश्वर के प्रतिनिधि हैं। मेरु एक पर्वत है, जो अपने समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों के लिए प्रसिद्ध है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

कृष्ण के विभिन्न ऐश्वर्य (तालिका देखें)

श्रीकृष्ण की विभूतियाँ: "… में मैं … हूँ" पूरी सारणी
श्लोक इनमेंमैं हूँ
10.23 समस्त रुद्रों शिवजी
10.23 यक्षों तथा राक्षसों धन का स्वामी [कुबेर]
10.23 वसुओं अग्नि
10.23 पर्वतों मेरु

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।