भगवद्गीता 10.29

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

अनन्तश्चास्मि नागानां वरुणो यादसामहम् ।
पितॄणामर्यमा चास्मि यमः संयमतामहम् ॥२९॥

anantaś cāsmi nāgānāṁ
varuṇo yādasām aham
pitṝṇām aryamā cāsmi
yamaḥ saṁyamatām aham

शब्दार्थ

अनन्तः
अनन्त
च
भी
अस्मि
मैं हूँ
नागानाम्
समस्त सर्पों में
वरुणः
जल को नियन्त्रित करने वाले देवता
यादसाम्
समस्त जलचरों में
अहम्
मैं हूँ
पितॄणाम्
पितरों में
अर्यमा
अर्यमा
च
भी
अस्मि
मैं हूँ
यमः
मृत्यु के नियन्ता
संयमताम्
समस्त नियामकों में
अहम्
मैं हूँ

अनुवाद

दिव्य नाग सर्पों में मैं अनन्त हूँ; जलचर देवताओं में मैं वरुण हूँ। दिवंगत पितरों में मैं अर्यमा हूँ, तथा विधि-व्यवस्था करने वालों में मैं मृत्यु के स्वामी यम हूँ।

तात्पर्य

अनेक दिव्य नाग सर्पों में अनन्त सबसे महान् हैं, जैसे जलचरों में वरुण। वे दोनों श्रीकृष्ण का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक वृक्षों का लोक भी है, जिसके अधिष्ठाता अर्यमा हैं, जो श्रीकृष्ण का प्रतिनिधित्व करते हैं। अनेक जीव हैं जो दुष्टों को दण्ड देते हैं, और उनमें यम प्रमुख हैं। यम इस पार्थिव लोक के निकट एक लोक में स्थित हैं, और मृत्यु के पश्चात् जो अत्यन्त पापी होते हैं, उन्हें वहाँ ले जाया जाता है, और यम उनके लिए विभिन्न प्रकार के दण्डों की व्यवस्था करते हैं।

यह श्लोक क्या सिखाता है

कृष्ण के विभिन्न ऐश्वर्य (तालिका देखें)

विषय
मृत्यु
श्रीकृष्ण की विभूतियाँ: "… में मैं … हूँ" पूरी सारणी
श्लोक इनमेंमैं हूँ
10.29 दिव्य नाग सर्पों अनन्त
10.29 जलचर देवताओं वरुण
10.29 दिवंगत पितरों अर्यमा
10.29 विधि-व्यवस्था करने वालों मृत्यु के स्वामी यम
विषय-संकलनों में 1

मृत्यु

  • मैं यम हूँ, मृत्यु का अधिपति। (10.29 यमः संयमतामहम्)

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।