भगवद्गीता 11.30

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: अर्जुन

लेलिह्यसे ग्रसमानः समन्ताल्-
लोकान्समग्रान्वदनैर्ज्वलद्भिः ।
तेजोभिरापूर्य जगत्समग्रं
भासस्तवोग्राः प्रतपन्ति विष्णो ॥३०॥

lelihyase grasamānaḥ samantāl
lokān samagrān vadanair jvaladbhiḥ
tejobhir āpūrya jagat samagraṁ
bhāsas tavogrāḥ pratapanti viṣṇo

शब्दार्थ

lelihyase
चाटते हुए
grasamānaḥ
निगलते हुए
samantāt
समस्त दिशाओं से
lokān
लोगों को
samagrān
पूर्णतः
vadanaiḥ
मुखों द्वारा
jvaladbhiḥ
प्रज्वलित
tejobhiḥ
तेज से
āpūrya
आच्छादित करते हुए
jagat
विश्व को
samagram
समस्त
bhāsaḥ
प्रकाशित करते हुए
tava
आपका
ugrāḥ
भयंकर
pratapanti
झुलसाते हुए
viṣṇo
हे सर्वव्यापी प्रभु

अनुवाद

हे विष्णु, मैं देख रहा हूँ कि आप समस्त लोगों को अपने ज्वलित मुखों में निगल रहे हैं और अपनी अपरिमेय किरणों से विश्व को आच्छादित कर रहे हैं। लोकों को झुलसाते हुए आप प्रकट हैं।

यह श्लोक क्या सिखाता है

अर्जुन युद्ध के भावी परिणाम देखते हैं – योद्धा सबको निगलने वाले विश्वरूप के मुख में प्रवेश कर रहे हैं।

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।