भगवद्गीता 11.4

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: अर्जुन

मन्यसे यदि तच्छक्यं मया द्रष्टुमिति प्रभो ।
योगेश्वर ततो मे त्वं दर्शयात्मानमव्ययम् ॥४॥

manyase yadi tac chakyaṁ
mayā draṣṭum iti prabho
yogeśvara tato me tvaṁ
darśayātmānam avyayam

शब्दार्थ

मन्यसे
यदि आप सोचते हैं
यदि
यदि
तत्
वह
शक्यम्
देखने में समर्थ
मया
मेरे द्वारा
द्रष्टुम्
देखने के लिए
इति
इस प्रकार
प्रभो
हे प्रभु
योगेश्वर
समस्त योगशक्ति के स्वामी
ततः
तब
मे
मुझे
त्वम्
आप
दर्शय
दिखलाइए
आत्मानम्
स्वयं को
अव्ययम्
नित्य

अनुवाद

हे मेरे प्रभु, हे समस्त योगशक्ति के स्वामी, यदि आप यह समझते हैं कि मैं आपके विश्वरूप को देखने में समर्थ हूँ, तो कृपया मुझे वह विश्व-स्वरूप दिखलाइए।

गीता में परिभाषित

योग

योग क्या है?

हे अर्जुन, योग में स्थिर रहो। अपना कर्तव्य करो और सफलता अथवा असफलता के प्रति समस्त आसक्ति का त्याग कर दो। मन की ऐसी समता योग कहलाती है।

भगवद्गीता 2.48

परिभाषा देखें

तात्पर्य

कहा जाता है कि भौतिक इन्द्रियों के द्वारा परमेश्वर श्रीकृष्ण को न तो कोई देख सकता है, न सुन सकता है, न समझ सकता है और न ही उनका अनुभव कर सकता है। किन्तु यदि कोई आरम्भ से ही भगवान् की दिव्य प्रेममयी सेवा में संलग्न रहे, तो वह प्राकट्य के द्वारा भगवान् का दर्शन कर सकता है। प्रत्येक जीव केवल एक आध्यात्मिक स्फुलिंग है; अतः परमेश्वर को देख पाना अथवा समझ पाना सम्भव नहीं है। अर्जुन एक भक्त के रूप में अपनी तर्क-शक्ति पर निर्भर नहीं करते; अपितु वे एक जीव के रूप में अपनी सीमाओं को स्वीकार करते हैं और श्रीकृष्ण की अनुपम स्थिति को मानते हैं। अर्जुन यह समझ सकते थे कि किसी जीव के लिए असीम अनन्त को समझ पाना सम्भव नहीं है। यदि वह अनन्त स्वयं को प्रकट करे, तो उस अनन्त की कृपा से ही उस अनन्त के स्वरूप को समझना सम्भव होता है। यहाँ "योगेश्वर" शब्द भी अत्यन्त सार्थक है, क्योंकि भगवान् के पास अचिन्त्य शक्ति है। यद्यपि वे असीम हैं, तथापि यदि वे चाहें तो अपनी कृपा से स्वयं को प्रकट कर सकते हैं। अतएव अर्जुन श्रीकृष्ण की उस अचिन्त्य कृपा के लिए विनती करते हैं। वे श्रीकृष्ण को आदेश नहीं देते। श्रीकृष्ण किसी के समक्ष स्वयं को प्रकट करने के लिए बाध्य नहीं हैं, जब तक कि वह कृष्णभावनामृत में पूर्णतया शरणागत होकर भक्ति में संलग्न न हो। इस प्रकार जो लोग अपनी मानसिक कल्पना के बल पर निर्भर रहते हैं, उनके लिए श्रीकृष्ण को देख पाना सम्भव नहीं है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

इस श्लोक का अध्ययन-नोट संपादकीय समीक्षा में है।

जीवन में गीता
भ्रम और संशय

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।