भगवद्गीता 11.6

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

पश्यादित्यान्वसून्रुद्रानश्विनौ मरुतस्तथा ।
बहून्यदृष्टपूर्वाणि पश्याश्चर्याणि भारत ॥६॥

paśyādityān vasūn rudrān
aśvinau marutas tathā
bahūny adṛṣṭa-pūrvāṇi
paśyāścaryāṇi bhārata

शब्दार्थ

पश्य
देखो
आदित्यान्
अदिति के बारह पुत्रों को
वसून्
आठ वसुओं को
रुद्रान्
रुद्र के ग्यारह रूपों को
अश्विनौ
दोनों अश्विनीकुमारों को
मरुतः
उनचास मरुद्गणों को (वायु के देवता)
तथा
भी
बहूनि
अनेक
अदृष्ट
जिन्हें तुमने न सुना है न देखा है
पूर्वाणि
पहले
पश्य
वहाँ देखो
आश्चर्याणि
समस्त आश्चर्यजनक वस्तुएँ
भारत
हे भरतश्रेष्ठ

अनुवाद

हे भरतश्रेष्ठ, यहाँ आदित्यों, रुद्रों तथा समस्त देवताओं के विभिन्न प्रकटीकरणों को देखो। उन अनेक वस्तुओं को निहारो, जिन्हें इससे पूर्व किसी ने न कभी देखा है और न सुना है।

तात्पर्य

यद्यपि अर्जुन श्रीकृष्ण के व्यक्तिगत मित्र थे और विद्वानों में सर्वाधिक उन्नत थे, तथापि उनके लिए श्रीकृष्ण के विषय में सब कुछ जान पाना सम्भव नहीं था। यहाँ कहा गया है कि मनुष्यों ने इन समस्त रूपों तथा प्रकटीकरणों के विषय में न तो सुना है और न जाना है। अब श्रीकृष्ण इन आश्चर्यजनक रूपों को प्रकट करते हैं।

यह श्लोक क्या सिखाता है

इस श्लोक का अध्ययन-नोट संपादकीय समीक्षा में है।

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।