भगवद्गीता 13.29

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

समं पश्यन्हि सर्वत्र समवस्थितमीश्वरम् ।
न हिनस्त्यात्मनात्मानं ततो याति परां गतिम् ॥२९॥

samaṁ paśyan hi sarvatra
samavasthitam īśvaram
na hinasty ātmanātmānaṁ
tato yāti parāṁ gatim

शब्दार्थ

samam
समान रूप से
paśyan
देखते हुए
hi
निश्चय ही
sarvatra
सर्वत्र
samavasthitam
समान रूप से स्थित
īśvaram
परमात्मा को
na
नहीं
hinasti
पतित करता
ātmanā
मन द्वारा
ātmānam
आत्मा को
tataḥ yāti
तब पहुँचता है
parām
दिव्य
gatim
गन्तव्य को

अनुवाद

जो प्रत्येक जीव में परमात्मा को तथा सर्वत्र समान रूप से देखता है, वह अपने मन द्वारा अपने आप को पतित नहीं करता। इस प्रकार वह दिव्य गन्तव्य की ओर अग्रसर होता है।

तात्पर्य

जीव, अपने भौतिक अस्तित्व को केवल इतने दुःख के रूप में स्वीकार करके, अपने आध्यात्मिक अस्तित्व में स्थित हो सकता है। यदि मनुष्य यह समझ ले कि परम अपने परमात्मा-प्राकट्य में सर्वत्र स्थित हैं, अर्थात् यदि वह प्रत्येक जीवित वस्तु में पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् की उपस्थिति को देख सके, तो वह अपने आप को पतित नहीं करता, और अतः वह क्रमशः आध्यात्मिक जगत् में उन्नति करता है। मन सामान्यतया आत्म-केन्द्रित प्रक्रियाओं में आसक्त रहता है; किन्तु जब मन परमात्मा की ओर मुड़ता है, तो मनुष्य आध्यात्मिक बोध में उन्नत हो जाता है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

ऐसी परिपक्व दृष्टि का फल

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।