भगवद्गीता 14.11

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

सर्वद्वारेषु देहेऽस्मिन्प्रकाश उपजायते ।
ज्ञानं यदा तदा विद्याद्विवृद्धं सत्त्वमित्युत ॥११॥

sarva-dvāreṣu dehe 'smin
prakāśa upajāyate
jñānaṁ yadā tadā vidyād
vivṛddhaṁ sattvam ity uta

शब्दार्थ

सर्व-द्वारेषु
समस्त द्वारों में
देहे अस्मिन्
इस शरीर में
प्रकाशः
प्रकाश का गुण
उपजायते
विकसित होता है
ज्ञानम्
ज्ञान
यदा
जब
तदा
उस समय
विद्यात्
जानना चाहिए
विवृद्धम्
बढ़ा हुआ
सत्त्वम्
सत्त्वगुण
इति
इस प्रकार
उत
कहा गया

अनुवाद

सत्त्वगुण के प्राकट्य का अनुभव तब किया जा सकता है जब शरीर के समस्त द्वार ज्ञान से प्रकाशित हो जाते हैं।

गीता में परिभाषित

ज्ञान

ज्ञान क्या है?

विनम्रता, निरभिमानता, अहिंसा, सहनशीलता, सरलता, प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु की शरण ग्रहण करना, स्वच्छता, दृढ़ता तथा आत्मसंयम; इन्द्रियतृप्ति के विषयों का त्याग, मिथ्या अहंकार का अभाव, जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था तथा रोग के दोष का अवलोकन; सन्तान, पत्नी, घर आदि के प्रति अनासक्ति, तथा सुखद एवं अप्रिय घटनाओं के बीच समभाव; मेरे प्रति निरन्तर तथा अनन्य भक्ति, एकान्त स्थानों का आश्रय, सामान्य जन-समूह से विरक्ति; आत्म-साक्षात्कार के महत्त्व को स्वीकार करना, तथा परम सत्य की दार्शनिक खोज—इन सबको मैं इस प्रकार ज्ञान घोषित करता हूँ, और जो इनके विपरीत है, वह अज्ञान है।

भगवद्गीता 13.8–12

परिभाषा देखें

तात्पर्य

शरीर में नौ द्वार हैं: दो नेत्र, दो कान, दो नासिकाछिद्र, मुख, जननेन्द्रिय और गुदा। जब प्रत्येक द्वार में सत्त्व का लक्षण प्रकाशित हो, तब यह समझना चाहिए कि मनुष्य ने सत्त्वगुण विकसित कर लिया है। सत्त्वगुण में मनुष्य वस्तुओं को यथार्थ स्थिति में देख सकता है, यथार्थ स्थिति में सुन सकता है, और यथार्थ स्थिति में उनका आस्वादन कर सकता है। वह भीतर और बाहर शुद्ध हो जाता है। प्रत्येक द्वार में सुख के लक्षणों का विकास होता है, और यही सत्त्व की स्थिति है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

किसी गुण की प्रधानता को पहचानना

इस श्लोक में गुण

सत्त्वगुण का लक्षण

  • शरीर के समस्त द्वार ज्ञान से प्रकाशित हो जाते हैं

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।