भगवद्गीता 14.13

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

अप्रकाशोऽप्रवृत्तिश्च प्रमादो मोह एव च ।
तमस्येतानि जायन्ते विवृद्धे कुरुनन्दन ॥१३॥

aprakāśo 'pravṛttiś ca
pramādo moha eva ca
tamasy etāni jāyante
vivṛddhe kuru-nandana

शब्दार्थ

अप्रकाशः
अन्धकार
अप्रवृत्तिः
निष्क्रियता
च
और
प्रमादः
उन्मत्तता
मोहः
भ्रम
एव
निश्चय ही
च
भी
तमसि
तमोगुण का
एतानि
ये
जायन्ते
प्रकट होते हैं
विवृद्धे
विकसित होने पर
कुरु-नन्दन
हे कुरुनन्दन

अनुवाद

हे कुरुनन्दन, जब तमोगुण में वृद्धि होती है, तब उन्मत्तता, भ्रम, जड़ता और अन्धकार प्रकट होते हैं।

तात्पर्य

जब कोई प्रकाश नहीं होता, तब ज्ञान अनुपस्थित होता है। तमोगुण में स्थित व्यक्ति किसी नियामक सिद्धान्त से कर्म नहीं करता; वह बिना किसी प्रयोजन के मनमाने ढंग से कर्म करना चाहता है। यद्यपि उसमें कर्म करने की क्षमता है, तथापि वह कोई प्रयास नहीं करता। इसे भ्रम कहते हैं। यद्यपि चेतना विद्यमान है, तथापि जीवन निष्क्रिय है। ये तमोगुण में स्थित व्यक्ति के लक्षण हैं।

यह श्लोक क्या सिखाता है

किसी गुण की प्रधानता को पहचानना

इस श्लोक में गुण

तमोगुण के लक्षण

  • उन्मत्तता
  • भ्रम
  • जड़ता
  • अन्धकार

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।