भगवद्गीता 17.15

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

अनुद्वेगकरं वाक्यं सत्यं प्रियहितं च यत् ।
स्वाध्यायाभ्यसनं चैव वाङ्मयं तप उच्यते ॥१५॥

anudvega-karaṁ vākyaṁ
satyaṁ priya-hitaṁ ca yat
svādhyāyābhyasanaṁ caiva
vāṅ-mayaṁ tapa ucyate

शब्दार्थ

अनुद्वेग
उद्विग्न न करने वाले
करम्
उत्पन्न करते हुए
वाक्यम्
वचन
सत्यम्
सत्य
प्रिय
प्रिय
हितम्
हितकर
च
भी
यत्
जो
स्वाध्याय
वैदिक अध्ययन
अभ्यसनम्
अभ्यास
च
भी
एव
निश्चय ही
वाङ्मयम्
वाणी का
तपः
तप
उच्यते
कहा जाता है

अनुवाद

वाणी का तप सत्य एवं हितकर वचन बोलने तथा ऐसी वाणी से बचने में निहित है जो उद्वेग उत्पन्न करे। मनुष्य को नियमित रूप से वेदों का पाठ भी करना चाहिए।

गीता में परिभाषित

तपस्या

शरीर, वाणी और मन की तपस्या क्या है?

शरीर का तप इस प्रकार है: परमेश्वर, ब्राह्मणों, आध्यात्मिक गुरु तथा पिता एवं माता जैसे श्रेष्ठजनों की पूजा। पवित्रता, सरलता, ब्रह्मचर्य एवं अहिंसा भी शरीर के तप हैं।

भगवद्गीता 17.14

यह श्लोक स्वयं गीता का एक उत्तर है।

परिभाषा देखें

तात्पर्य

मनुष्य को इस प्रकार नहीं बोलना चाहिए कि दूसरों के मन उद्विग्न हों। निस्सन्देह, जब कोई शिक्षक बोलता है, तो वह अपने शिष्यों की शिक्षा हेतु सत्य बोल सकता है, किन्तु ऐसे शिक्षक को उन अन्य व्यक्तियों से नहीं बोलना चाहिए जो उसके शिष्य नहीं हैं, यदि उससे उनके मन उद्विग्न होंगे। जहाँ तक बोलने का सम्बन्ध है, यह तप है। इसके अतिरिक्त, मनुष्य को निरर्थक बातें नहीं करनी चाहिए। आध्यात्मिक मण्डलियों में बोलते समय, मनुष्य के कथनों की पुष्टि शास्त्रों द्वारा होनी चाहिए। मनुष्य जो कह रहा है, उसकी पुष्टि के लिए उसे तुरन्त शास्त्रीय प्रमाण से उद्धरण देना चाहिए। साथ ही, ऐसी बातें कानों को अत्यन्त सुखद होनी चाहिए। ऐसी चर्चाओं से मनुष्य सर्वोच्च लाभ प्राप्त कर सकता है और मानव समाज को उन्नत कर सकता है। वैदिक साहित्य का असीम भण्डार है, और मनुष्य को इसका अध्ययन करना चाहिए। यह वाणी का तप कहलाता है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

इस श्लोक का अध्ययन-नोट संपादकीय समीक्षा में है।

इस श्लोक में गुण

वाणी का तप

  • सत्य एवं हितकर वचन बोलने
  • ऐसी वाणी से बचने
  • नियमित रूप से वेदों का पाठ

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।