भगवद्गीता 17.14

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

देवद्विजगुरुप्राज्ञपूजनं शौचमार्जवम् ।
ब्रह्मचर्यमहिंसा च शारीरं तप उच्यते ॥१४॥

deva-dvija-guru-prājña-
pūjanaṁ śaucam ārjavam
brahmacaryam ahiṁsā ca
śārīraṁ tapa ucyate

शब्दार्थ

देव
परमेश्वर
द्विज
ब्राह्मण
गुरु
आध्यात्मिक गुरु
प्राज्ञ
पूजनीय व्यक्ति
पूजनम्
पूजा
शौचम्
पवित्रता
आर्जवम्
सरलता
ब्रह्म-चर्यम्
ब्रह्मचर्य
अहिंसा
अहिंसा
च
भी
शारीरम्
शरीर से सम्बन्धित
तपः
तप
उच्यते
कहा जाता है

अनुवाद

शरीर का तप इस प्रकार है: परमेश्वर, ब्राह्मणों, आध्यात्मिक गुरु तथा पिता एवं माता जैसे श्रेष्ठजनों की पूजा। पवित्रता, सरलता, ब्रह्मचर्य एवं अहिंसा भी शरीर के तप हैं।

गीता में परिभाषित

तपस्या

शरीर, वाणी और मन की तपस्या क्या है?

वाणी का तप सत्य एवं हितकर वचन बोलने तथा ऐसी वाणी से बचने में निहित है जो उद्वेग उत्पन्न करे। मनुष्य को नियमित रूप से वेदों का पाठ भी करना चाहिए।

भगवद्गीता 17.15

यह श्लोक स्वयं गीता का एक उत्तर है।

परिभाषा देखें

ब्राह्मण

ब्राह्मण के स्वाभाविक गुण क्या हैं?

शान्ति, आत्म-संयम, तपस्या, पवित्रता, सहिष्णुता, सरलता, प्रज्ञा, ज्ञान तथा धार्मिकता—ये वे गुण हैं जिनसे ब्राह्मण कर्म करते हैं।

भगवद्गीता 18.42

परिभाषा देखें

तात्पर्य

परमेश्वर यहाँ विभिन्न प्रकार के तप एवं तपस्या की व्याख्या करते हैं। सर्वप्रथम वे शरीर द्वारा अभ्यास किए जाने वाले तप एवं तपस्याओं की व्याख्या करते हैं। मनुष्य को ईश्वर अथवा देवताओं, पूर्ण एवं योग्य ब्राह्मणों तथा आध्यात्मिक गुरु एवं पिता, माता अथवा वैदिक ज्ञान से परिचित किसी भी व्यक्ति जैसे श्रेष्ठजनों को आदर अर्पित करना चाहिए, अथवा आदर अर्पित करना सीखना चाहिए। इन्हें समुचित आदर दिया जाना चाहिए। मनुष्य को अपने को बाह्य एवं आन्तरिक रूप से शुद्ध करने का अभ्यास करना चाहिए, और उसे आचरण में सरल बनना सीखना चाहिए। उसे ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जो शास्त्रीय आदेश द्वारा अनुमोदित न हो। उसे विवाहित जीवन के बाहर यौन-भोग में लिप्त नहीं होना चाहिए, क्योंकि शास्त्र में यौन-सम्बन्ध केवल विवाह में ही अनुमोदित है, अन्यथा नहीं। यह ब्रह्मचर्य कहलाता है। जहाँ तक शरीर का सम्बन्ध है, ये तप एवं तपस्याएँ हैं।

यह श्लोक क्या सिखाता है

इस श्लोक का अध्ययन-नोट संपादकीय समीक्षा में है।

इस श्लोक में गुण

शरीर का तप

  • परमेश्वर, ब्राह्मणों, आध्यात्मिक गुरु तथा पिता एवं माता जैसे श्रेष्ठजनों की पूजा
  • पवित्रता
  • सरलता
  • ब्रह्मचर्य
  • अहिंसा

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।