भगवद्गीता 18.34

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

यया तु धर्मकामार्थान्धृत्या धारयतेऽर्जुन ।
प्रसङ्गेन फलाकाङ्क्षी धृतिः सा पार्थ राजसी ॥३४॥

yayā tu dharma-kāmārthān
dhṛtyā dhārayate 'rjuna
prasaṅgena phalākāṅkṣī
dhṛtiḥ sā pārtha rājasī

शब्दार्थ

यया
जिसके द्वारा
तु
किन्तु
धर्म-काम-अर्थान्
धर्म तथा आर्थिक विकास हेतु
धृत्या
धृति द्वारा
धारयते
उन रूपों में
अर्जुन
हे अर्जुन
प्रसंगेन
उसके लिए
फल-आकाङ्क्षी
फल की कामना करने वाला
धृतिः
धृति
सा
वह
पार्थ
हे पृथापुत्र
राजसी
रजोगुण में

अनुवाद

और हे अर्जुन, जिस धृति से मनुष्य धर्म, आर्थिक विकास तथा इन्द्रियतृप्ति के फल को दृढ़ता से थामे रहता है, वह रजोगुणी स्वभाव की है।

तात्पर्य

जो व्यक्ति धार्मिक अथवा आर्थिक क्रियाओं में सदा फल की कामना करता है, जिसकी एकमात्र इच्छा इन्द्रियतृप्ति है, और जिसका मन, प्राण तथा इन्द्रियाँ इसी प्रकार संलग्न रहती हैं, वह रजोगुण में है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

तीनों गुणों में धृति (दृढ़ संकल्प)

प्रकृति के तीन गुण, साथ-साथ पूरी सारणी
सत्त्वगुणरजोगुणतमोगुण
धृति अटूट धृति योगाभ्यास द्वारा दृढ़ता से धारण की जाती है 18.33 धर्म, आर्थिक विकास तथा इन्द्रियतृप्ति के फल को दृढ़ता से थामे रहता है 18.34 स्वप्न, भय, शोक, विषाद तथा मोह से परे नहीं जा पाती 18.35

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।