वक्ता: श्रीकृष्ण
कच्चिदेतच्छ्रुतं पार्थ त्वयैकाग्रेण चेतसा ।
कच्चिदज्ञानसम्मोहः प्रनष्टस्ते धनञ्जय ॥७२॥
kaccid etac chrutaṁ pārtha
tvayaikāgreṇa cetasā
kaccid ajñāna-sammohaḥ
praṇaṣṭas te dhanañjaya
शब्दार्थ
- कच्चित्
- क्या
- एतत्
- यह
- श्रुतम्
- सुना गया
- पार्थ
- हे पृथापुत्र
- त्वया
- तुम्हारे द्वारा
- एकाग्रेण
- पूर्ण ध्यान से
- चेतसा
- मन से
- कच्चित्
- क्या
- अज्ञान
- अज्ञान
- सम्मोहः
- मोह
- प्रणष्टः
- दूर हुआ
- ते
- तुम्हारा
- धनञ्जय
- हे धनञ्जय (अर्जुन)
अनुवाद
हे धनञ्जय अर्जुन, क्या तुमने इसे अपने मन से एकाग्र होकर सुना? और क्या अब तुम्हारे मोह तथा अज्ञान दूर हो गए?
गीता में परिभाषित
ज्ञान
ज्ञान क्या है?
विनम्रता, निरभिमानता, अहिंसा, सहनशीलता, सरलता, प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु की शरण ग्रहण करना, स्वच्छता, दृढ़ता तथा आत्मसंयम; इन्द्रियतृप्ति के विषयों का त्याग, मिथ्या अहंकार का अभाव, जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था तथा रोग के दोष का अवलोकन; सन्तान, पत्नी, घर आदि के प्रति अनासक्ति, तथा सुखद एवं अप्रिय घटनाओं के बीच समभाव; मेरे प्रति निरन्तर तथा अनन्य भक्ति, एकान्त स्थानों का आश्रय, सामान्य जन-समूह से विरक्ति; आत्म-साक्षात्कार के महत्त्व को स्वीकार करना, तथा परम सत्य की दार्शनिक खोज—इन सबको मैं इस प्रकार ज्ञान घोषित करता हूँ, और जो इनके विपरीत है, वह अज्ञान है।
तात्पर्य
भगवान् अर्जुन के आध्यात्मिक गुरु के रूप में कार्य कर रहे थे। अतः अर्जुन से यह पूछना उनका कर्तव्य था कि क्या उसने समूची भगवद्गीता को उसके यथार्थ परिप्रेक्ष्य में समझा। यदि नहीं, तो भगवान् किसी भी बिन्दु को, अथवा आवश्यकता पड़ने पर समूची भगवद्गीता को, पुनः समझाने के लिए तत्पर थे। वस्तुतः जो कोई श्रीकृष्ण अथवा उनके प्रतिनिधि जैसे प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु से भगवद्गीता सुनता है, वह पाएगा कि उसका समस्त अज्ञान दूर हो जाता है। भगवद्गीता किसी कवि अथवा कथा-लेखक द्वारा लिखी गई कोई साधारण पुस्तक नहीं है; इसे साक्षात् पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् कहते हैं। कोई भी व्यक्ति, यदि वह इतना सौभाग्यशाली हो कि इन शिक्षाओं को श्रीकृष्ण से अथवा उनके प्रामाणिक आध्यात्मिक प्रतिनिधि से सुने, तो वह निश्चय ही मुक्त पुरुष बन जाता है और अज्ञान के अन्धकार से बाहर निकल आता है।
यह श्लोक क्या सिखाता है
अर्जुन की अनुभूतियाँ
- भाग
- उपसंहार
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।