वक्ता: श्रीकृष्ण
ये त्वेतदभ्यसूयन्तो नानुतिष्ठन्ति मे मतम् ।
सर्वज्ञानविमूढांस्तान्विद्धि नष्टानचेतसः ॥३२॥
ye tv etad abhyasūyanto
nānutiṣṭhanti me matam
sarva-jñāna-vimūḍhāṁs tān
viddhi naṣṭān acetasaḥ
शब्दार्थ
- ये
- वे
- तु
- किन्तु
- एतत्
- यह
- अभ्यसूयन्तः
- ईर्ष्यावश
- न
- नहीं
- अनुतिष्ठन्ति
- नियमित रूप से सम्पन्न करते हैं
- मे
- मेरे
- मतम्
- आदेश
- सर्व-ज्ञान
- समस्त प्रकार के ज्ञान से
- विमूढान्
- पूर्णतः मूढ़
- तान्
- वे हैं
- विद्धि
- भली-भाँति जान लो
- नष्टान्
- सर्वथा नष्ट
- अचेतसः
- कृष्णभावनामृत से रहित
अनुवाद
किन्तु जो लोग ईर्ष्यावश इन शिक्षाओं की अवहेलना करते हैं और इनका नियमित रूप से अभ्यास नहीं करते, उन्हें समस्त ज्ञान से रहित, मूढ़ तथा अज्ञान एवं बन्धन की ओर अभिशप्त समझना चाहिए।
गीता में परिभाषित
ज्ञान
ज्ञान क्या है?
विनम्रता, निरभिमानता, अहिंसा, सहनशीलता, सरलता, प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु की शरण ग्रहण करना, स्वच्छता, दृढ़ता तथा आत्मसंयम; इन्द्रियतृप्ति के विषयों का त्याग, मिथ्या अहंकार का अभाव, जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था तथा रोग के दोष का अवलोकन; सन्तान, पत्नी, घर आदि के प्रति अनासक्ति, तथा सुखद एवं अप्रिय घटनाओं के बीच समभाव; मेरे प्रति निरन्तर तथा अनन्य भक्ति, एकान्त स्थानों का आश्रय, सामान्य जन-समूह से विरक्ति; आत्म-साक्षात्कार के महत्त्व को स्वीकार करना, तथा परम सत्य की दार्शनिक खोज—इन सबको मैं इस प्रकार ज्ञान घोषित करता हूँ, और जो इनके विपरीत है, वह अज्ञान है।
तात्पर्य
कृष्णभावनाभावित न होने का दोष यहाँ स्पष्ट रूप से कहा गया है। जैसे परम शासनाध्यक्ष के आदेश की अवज्ञा पर दण्ड मिलता है, वैसे ही पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् के आदेश की अवज्ञा पर भी निश्चय ही दण्ड मिलता है। आदेश की अवज्ञा करने वाला व्यक्ति, चाहे वह कितना ही महान् क्यों न हो, हृदय के रिक्त होने के कारण अपने स्वरूप का, परब्रह्म का, परमात्मा का तथा भगवान् का अज्ञानी रहता है। अतएव उसके लिए जीवन की पूर्णता की कोई आशा नहीं रहती।
यह श्लोक क्या सिखाता है
मेरे उपदेशों की अवहेलना करने का फल
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 1
- Bhagavad-gītā 3.31–43 1969-01-01 · Los Angeles
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।