भगवद्गीता 7.11

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

बलं बलवतां चाहं कामरागविवर्जितम् ।
धर्माविरुद्धो भूतेषु कामोऽस्मि भरतर्षभ ॥११॥

balaṁ balavatāṁ cāhaṁ
kāma-rāga-vivarjitam
dharmāviruddho bhūteṣu
kāmo 'smi bharatarṣabha

शब्दार्थ

बलम्
बल
बलवताम्
बलवानों का
च
तथा
अहम्
मैं हूँ
काम
काम
राग
आसक्ति
विवर्जितम्
रहित
धर्म-अविरुद्ध
धर्म के विरुद्ध नहीं
भूतेषु
समस्त प्राणियों में
कामः
यौन-जीवन
अस्मि
मैं हूँ
भरतर्षभ
हे भरतश्रेष्ठ

अनुवाद

मैं बलवानों का वह बल हूँ जो काम तथा आसक्ति से रहित है। हे भरतश्रेष्ठ [अर्जुन], मैं वह यौन-जीवन हूँ जो धर्म के विरुद्ध नहीं है।

तात्पर्य

बलवान् मनुष्य का बल दुर्बलों की रक्षा हेतु प्रयुक्त होना चाहिए, व्यक्तिगत आक्रमण हेतु नहीं। इसी प्रकार, यौन-जीवन धर्म (धर्म) के अनुसार सन्तानोत्पत्ति हेतु होना चाहिए, अन्यथा नहीं। तब माता-पिता का उत्तरदायित्व यह है कि वे अपनी सन्तान को कृष्णभावनाभावित बनाएँ।

यह श्लोक क्या सिखाता है

कृष्ण सर्वव्यापी हैं, सबके सार हैं और भौतिक गुणों से परे हैं

श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 4

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।