भगवद्गीता 7.18

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

उदाराः सर्व एवैते ज्ञानी त्वात्मैव मे मतम् ।
आस्थितः स हि युक्तात्मा मामेवानुत्तमां गतिम् ॥१८॥

udārāḥ sarva evaite
jñānī tv ātmaiva me matam
āsthitaḥ sa hi yuktātmā
mām evānuttamāṁ gatim

शब्दार्थ

udārāḥ
उदार
sarve
सभी
eva
निश्चय ही
ete
ये
jñānī
जो ज्ञान में है
tu
किन्तु
ātmā eva
ठीक मेरे ही समान
me
मेरा
matam
मत
āsthitaḥ
स्थित
saḥ
वह
hi
निश्चय ही
yukta-ātmā
भक्ति में संलग्न
mām
मुझे
eva
निश्चय ही
anuttamām
परम लक्ष्य
gatim
गन्तव्य

अनुवाद

ये समस्त भक्त निःसन्देह उदार आत्माएँ हैं, किन्तु जो मेरे ज्ञान में स्थित है, उसे मैं वस्तुतः अपने में ही वास करता हुआ मानता हूँ। मेरी दिव्य सेवा में संलग्न होकर वह मुझे प्राप्त करता है।

गीता में परिभाषित

ज्ञान

ज्ञान क्या है?

विनम्रता, निरभिमानता, अहिंसा, सहनशीलता, सरलता, प्रामाणिक आध्यात्मिक गुरु की शरण ग्रहण करना, स्वच्छता, दृढ़ता तथा आत्मसंयम; इन्द्रियतृप्ति के विषयों का त्याग, मिथ्या अहंकार का अभाव, जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था तथा रोग के दोष का अवलोकन; सन्तान, पत्नी, घर आदि के प्रति अनासक्ति, तथा सुखद एवं अप्रिय घटनाओं के बीच समभाव; मेरे प्रति निरन्तर तथा अनन्य भक्ति, एकान्त स्थानों का आश्रय, सामान्य जन-समूह से विरक्ति; आत्म-साक्षात्कार के महत्त्व को स्वीकार करना, तथा परम सत्य की दार्शनिक खोज—इन सबको मैं इस प्रकार ज्ञान घोषित करता हूँ, और जो इनके विपरीत है, वह अज्ञान है।

भगवद्गीता 13.8–12

परिभाषा देखें

तात्पर्य

इस तात्पर्य में उल्लिखित अन्य शास्त्र: श्रीमद्भागवत

ऐसा नहीं है कि अन्य भक्त, जो ज्ञान में कम पूर्ण हैं, भगवान् को प्रिय नहीं हैं। भगवान् कहते हैं कि सभी उदार हैं, क्योंकि जो कोई किसी भी प्रयोजन से भगवान् के पास आता है, उसे महात्मा अर्थात् महान् आत्मा कहा जाता है। जो भक्त भक्ति से कोई लाभ चाहते हैं, उन्हें भगवान् स्वीकार करते हैं, क्योंकि वहाँ स्नेह का आदान-प्रदान होता है। स्नेहवश वे भगवान् से कोई भौतिक लाभ माँगते हैं, और जब उन्हें वह प्राप्त हो जाता है तो वे इतने सन्तुष्ट हो जाते हैं कि वे भक्ति में भी उन्नति करते हैं। किन्तु पूर्ण ज्ञान वाले भक्त को भगवान् का अत्यन्त प्रिय माना जाता है, क्योंकि उसका एकमात्र प्रयोजन प्रेम और भक्ति से परमेश्वर की सेवा करना है। ऐसा भक्त परमेश्वर का सम्पर्क अथवा सेवा किए बिना एक क्षण भी नहीं रह सकता। इसी प्रकार, परमेश्वर अपने भक्त के प्रति अत्यन्त अनुरक्त हैं और उससे पृथक् नहीं हो सकते।

श्रीमद्भागवत (9.4.57) में भगवान् कहते हैं:

ahaṁ bhakta-parādhīno hy asvatantra iva dvija

sādhubhir grasta-hṛdayo bhaktair bhakta-jana-priyaḥ

"भक्त सदा मेरे हृदय में रहते हैं, और मैं सदा भक्तों के हृदय में रहता हूँ। भक्त मुझसे परे कुछ नहीं जानता, और मैं भी भक्त को नहीं भूल सकता। मेरे तथा शुद्ध भक्तों के बीच अत्यन्त घनिष्ठ सम्बन्ध है। पूर्ण ज्ञान वाले शुद्ध भक्त कभी आध्यात्मिक सम्पर्क से बाहर नहीं होते, और इसलिए वे मुझे अत्यन्त प्रिय हैं।"

यह श्लोक क्या सिखाता है

कृष्ण की शरण लेने वाले उदार हैं और उनमें ज्ञानी सर्वश्रेष्ठ है। शुद्ध भक्त अत्यंत दुर्लभ है।

श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 2

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।