वक्ता: श्रीकृष्ण
अहं हि सर्वयज्ञानां भोक्ता च प्रभुरेव च ।
न तु मामभिजानन्ति तत्त्वेनातश्च्यवन्ति ते ॥२४॥
ahaṁ hi sarva-yajñānāṁ
bhoktā ca prabhur eva ca
na tu mām abhijānanti
tattvenātaś cyavanti te
शब्दार्थ
- अहम्
- मैं
- हि
- निश्चय ही
- सर्व
- समस्त
- यज्ञानाम्
- यज्ञों का
- भोक्ता
- भोक्ता
- च
- और
- प्रभुः
- स्वामी
- एव
- भी
- च
- और
- न
- नहीं
- तु
- किन्तु
- माम्
- मुझको
- अभिजानन्ति
- जानते हैं
- तत्त्वेन
- वास्तव में
- अतः
- अतएव
- च्यवन्ति
- गिर पड़ते हैं
- ते
- वे
अनुवाद
मैं ही समस्त यज्ञों का एकमात्र भोक्ता तथा एकमात्र लक्ष्य हूँ। जो लोग मेरे यथार्थ दिव्य स्वरूप को नहीं पहचानते, वे गिर पड़ते हैं।
गीता में परिभाषित
यज्ञ
सबसे श्रेष्ठ यज्ञ कौन-सा है?
हे शत्रुदमन! भौतिक सम्पत्ति के यज्ञ की अपेक्षा ज्ञान का यज्ञ श्रेष्ठतर है। हे पृथापुत्र! आख़िरकार, कर्म का यज्ञ दिव्य ज्ञान में ही परिणत होता है।
तात्पर्य
यहाँ स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वैदिक साहित्य में अनेक प्रकार के यज्ञ-अनुष्ठान अनुशंसित हैं, किन्तु वास्तव में वे सभी परमेश्वर को सन्तुष्ट करने हेतु हैं। यज्ञ का अर्थ है विष्णु। भगवद्गीता के द्वितीय अध्याय में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मनुष्य को केवल यज्ञ अर्थात् विष्णु को सन्तुष्ट करने हेतु ही कर्म करना चाहिए। मानव सभ्यता का पूर्णता-रूप, जिसे वर्णाश्रम-धर्म कहते हैं, विशेष रूप से विष्णु को सन्तुष्ट करने हेतु है। अतएव श्रीकृष्ण इस श्लोक में कहते हैं, "मैं समस्त यज्ञों का भोक्ता हूँ, क्योंकि मैं परम स्वामी हूँ।" तथापि अल्पबुद्धि व्यक्ति, इस तथ्य को न जानकर, क्षणिक लाभ हेतु देवताओं की आराधना करते हैं। अतएव वे भौतिक अस्तित्व में गिर पड़ते हैं और जीवन के अभीष्ट लक्ष्य को प्राप्त नहीं करते। तथापि, यदि किसी की कोई भौतिक इच्छा पूर्ण करनी हो, तो उसके लिए श्रेयस्कर है कि वह उसकी प्रार्थना परमेश्वर से करे (यद्यपि वह शुद्ध भक्ति नहीं है), और इस प्रकार वह अभीष्ट फल प्राप्त कर लेगा।
यह श्लोक क्या सिखाता है
देवपूजा (प्रतीकोपासना) – कृष्ण की उपासना का गलत तरीका है; पुण्य से स्वर्ग मिलता है, पर पृथ्वी पर लौटना पड़ता है। मनुष्य की गति उसकी उपासना पर निर्भर करती है। अच्छा है कि कृष्ण की उपासना करें।
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 2
- Bhagavad-gītā 9.23–24 1966-12-12 · New York
- Bhagavad-gītā 9.24–26 1966-12-14 · New York
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।