भगवद्गीता 9.23

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

येऽप्यन्यदेवता भक्ता यजन्ते श्रद्धयान्विताः ।
तेऽपि मामेव कौन्तेय यजन्त्यविधिपूर्वकम् ॥२३॥

ye 'py anya-devatā-bhaktā
yajante śraddhayānvitāḥ
te 'pi mām eva kaunteya
yajanty avidhi-pūrvakam

शब्दार्थ

ये
जो
अपि
भी
अन्य
अन्य
देवता
देवता
भक्ताः
भक्त
यजन्ते
आराधना करते हैं
श्रद्धया-अन्विताः
श्रद्धा-सहित
ते
वे
अपि
भी
माम्
मुझको
एव
ही
कौन्तेय
हे कुन्तीपुत्र
यजन्ति
यज्ञ करते हैं
अविधि-पूर्वकम्
गलत रीति से

अनुवाद

हे कुन्तीपुत्र! मनुष्य अन्य देवताओं को जो कुछ भी अर्पित करता है, वह वास्तव में केवल मेरे ही लिए होता है, किन्तु वह सच्ची समझ के बिना अर्पित किया जाता है।

तात्पर्य

श्रीकृष्ण कहते हैं, "जो लोग देवताओं की आराधना में संलग्न हैं, वे अधिक बुद्धिमान नहीं हैं, यद्यपि ऐसी आराधना परोक्ष रूप से मेरी ही होती है।" उदाहरणार्थ, जब कोई मनुष्य वृक्ष की जड़ में जल डाले बिना उसकी पत्तियों तथा शाखाओं पर जल डालता है, तब वह पर्याप्त ज्ञान के बिना अथवा विधि-नियमों का पालन किए बिना ऐसा करता है। इसी प्रकार, शरीर के विभिन्न अंगों की सेवा करने की विधि यह है कि उदर को भोजन पहुँचाया जाए। देवता, यों कहें, परमेश्वर की शासन-व्यवस्था में विभिन्न अधिकारी तथा निदेशक हैं। मनुष्य को शासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना होता है, न कि अधिकारियों या निदेशकों द्वारा बनाए गए नियमों का। इसी प्रकार, प्रत्येक को केवल परमेश्वर की ही आराधना अर्पित करनी चाहिए। इससे भगवान् के विभिन्न अधिकारी तथा निदेशक स्वतः ही सन्तुष्ट हो जाएँगे। अधिकारी तथा निदेशक शासन के प्रतिनिधियों के रूप में नियुक्त होते हैं, और अधिकारियों तथा निदेशकों को कोई रिश्वत देना अवैध है। इसी को यहाँ अविधि-पूर्वकम् कहा गया है। दूसरे शब्दों में, श्रीकृष्ण देवताओं की अनावश्यक आराधना का अनुमोदन नहीं करते।

यह श्लोक क्या सिखाता है

देवपूजा (प्रतीकोपासना) – कृष्ण की उपासना का गलत तरीका है; पुण्य से स्वर्ग मिलता है, पर पृथ्वी पर लौटना पड़ता है। मनुष्य की गति उसकी उपासना पर निर्भर करती है। अच्छा है कि कृष्ण की उपासना करें।

विषय-संकलनों में 1

देवपूजा

  • अनुचित: कृष्ण की सर्वोच्चता के ज्ञान के बिना की गई देवपूजा “अविधिपूर्वकम्” – पूजा की अनुचित विधि – कहलाती है (9.23 येऽप्यन्यदेवताभक्ता...)
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 2

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।