भगवद्गीता 1.23

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: अर्जुन

योत्स्यमानानवेक्षेऽहं य एतेऽत्र समागताः ।
धार्तराष्ट्रस्य दुर्बुद्धेर्युद्धे प्रियचिकीर्षवः ॥२३॥

yotsyamānān avekṣe ’haṁ
ya ete ’tra samāgatāḥ
dhārtarāṣṭrasya durbuddher
yuddhe priya-cikīrṣavaḥ

शब्दार्थ

yotsyamānān
जो युद्ध करेंगे
avekṣe
मुझे देख लेने दीजिए
aham
मैं
ye
जो
ete
वे
atra
यहाँ
samāgatāḥ
एकत्र
dhārtarāṣṭrasya
धृतराष्ट्र के पुत्र के
durbuddheḥ
दुर्बुद्धि
yuddhe
युद्ध में
priya
प्रिय
cikīrṣavaḥ
करना चाहनेवाले

अनुवाद

मुझे उन्हें देख लेने दीजिए जो यहाँ युद्ध करने आए हैं, और जो धृतराष्ट्र के दुर्बुद्धि पुत्र का प्रिय करना चाहते हैं।

तात्पर्य

यह एक खुला रहस्य था कि दुर्योधन अपने पिता धृतराष्ट्र के सहयोग से कुटिल योजनाओं द्वारा पाण्डवों के राज्य को हड़पना चाहता था। अतः जो भी व्यक्ति दुर्योधन के पक्ष में सम्मिलित हुए थे, वे अवश्य ही एक ही प्रकृति के रहे होंगे। अर्जुन युद्ध आरम्भ होने से पूर्व उन्हें युद्धभूमि में देखना चाहता था, केवल यह जानने के लिए कि वे कौन थे, किन्तु उनके साथ शान्ति-वार्ता का प्रस्ताव रखने का उसका कोई अभिप्राय नहीं था। यह भी तथ्य था कि वह उन्हें देखकर उस बल का अनुमान लगाना चाहता था जिसका उसे सामना करना था, यद्यपि वह विजय के प्रति पूर्णतः आश्वस्त था क्योंकि श्रीकृष्ण उसके पार्श्व में विराजमान थे।

यह श्लोक क्या सिखाता है

दुर्योधन के समर्थकों को देखने की इच्छा से अर्जुन कृष्ण से रथ को दोनों सेनाओं के बीच ले जाने को कहते हैं।

विषय-संकलनों में 1

सम्पूर्ण गीता में भक्ति

  • कृष्ण अपने भक्तों के सेवक – अर्जुन के सारथी – बन जाते हैं (1.21-25)।
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।