भगवद्गीता 1.25

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: सञ्जय

भीष्मद्रोणप्रमुखतः सर्वेषां च महीक्षिताम् ।
उवाच पार्थ पश्यैतान्समवेतान्कुरूनिति ॥२५॥

bhīṣma-droṇa-pramukhataḥ
sarveṣāṁ ca mahī-kṣitām
uvāca pārtha paśyaitān
samavetān kurūn iti

शब्दार्थ

bhīṣma
पितामह भीष्म
droṇa
आचार्य द्रोण
pramukhataḥ
के समक्ष
sarveṣām
समस्त
ca
भी
mahī-kṣitām
संसार के अधिपतियों के
uvāca
कहा
pārtha
हे पार्थ (पृथा के पुत्र)
paśya
देखो
etān
इन सबको
samavetān
एकत्रित
kurūn
समस्त कुरुवंशियों को
iti
इस प्रकार

अनुवाद

भीष्म, द्रोण तथा संसार के अन्य समस्त अधिपतियों के समक्ष, भगवान् हृषीकेश ने कहा: हे पार्थ, यहाँ एकत्रित इन समस्त कुरुओं को देखो।

तात्पर्य

समस्त जीवों के परमात्मा के रूप में भगवान् श्रीकृष्ण अर्जुन के मन में जो चल रहा था, उसे समझ सकते थे। इस सन्दर्भ में हृषीकेश शब्द का प्रयोग यह इंगित करता है कि वे सब कुछ जानते थे। और पार्थ, अर्थात् कुन्ती अथवा पृथा के पुत्र, शब्द भी अर्जुन के सन्दर्भ में इसी प्रकार सार्थक है। एक मित्र के रूप में वे अर्जुन को सूचित करना चाहते थे कि चूँकि अर्जुन उनके अपने पिता वसुदेव की बहन पृथा का पुत्र था, इसलिए उन्होंने अर्जुन का सारथि बनना स्वीकार किया था। अब श्रीकृष्ण का क्या अभिप्राय था जब उन्होंने अर्जुन से कहा कि "कुरुओं को देखो"? क्या अर्जुन वहीं रुक जाना चाहता था और युद्ध नहीं करना चाहता था? श्रीकृष्ण ने अपनी बुआ पृथा के पुत्र से ऐसी अपेक्षा कभी नहीं की। इस प्रकार भगवान् ने मैत्रीपूर्ण विनोद में अर्जुन के मन का पूर्वानुमान लगाया।

यह श्लोक क्या सिखाता है

दुर्योधन के समर्थकों को देखने की इच्छा से अर्जुन कृष्ण से रथ को दोनों सेनाओं के बीच ले जाने को कहते हैं।

विषय-संकलनों में 1

सम्पूर्ण गीता में भक्ति

  • कृष्ण अपने भक्तों के सेवक – अर्जुन के सारथी – बन जाते हैं (1.21-25)।
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।