भगवद्गीता 1.26

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: सञ्जय

तत्रापश्यत्स्थितान्पार्थः पितॄनथ पितामहान् ।
आचार्यान्मातुलान्भ्रातॄन्पुत्रान्पौत्रान्सखींस्तथा ।
श्वशुरान्सुहृदश्चैव सेनयोरुभयोरपि ॥२६॥

tatrāpaśyat sthitān pārthaḥ
pitṝn atha pitāmahān
ācāryān mātulān bhrātṝn
putrān pautrān sakhīṁs tathā
śvaśurān suhṛdaś caiva
senayor ubhayor api

शब्दार्थ

tatra
वहाँ
apaśyat
वह देख सका
sthitān
खड़े
pārthaḥ
अर्जुन
pitṝn
पिताओं को
atha
भी
pitāmahān
पितामहों को
ācāryān
आचार्यों को
mātulān
मामाओं को
bhrātṝn
भाइयों को
putrān
पुत्रों को
pautrān
पौत्रों को
sakhīn
मित्रों को
tathā
भी
śvaśurān
श्वसुरों को
suhṛdaḥ
शुभचिन्तकों को
ca
भी
eva
निश्चय ही
senayoḥ
सेनाओं के
ubhayoḥ
दोनों पक्षों के
api
सहित

अनुवाद

वहाँ अर्जुन दोनों पक्षों की सेनाओं के मध्य अपने पिताओं, पितामहों, आचार्यों, मामाओं, भाइयों, पुत्रों, पौत्रों, मित्रों, तथा अपने श्वसुर और शुभचिन्तकों को भी देख सका—जो सभी वहाँ उपस्थित थे।

तात्पर्य

युद्धभूमि पर अर्जुन सब प्रकार के सम्बन्धियों को देख सका। वह भूरिश्रवा जैसे व्यक्तियों को देख सका जो उसके पिता के समकालीन थे, भीष्म तथा सोमदत्त जैसे पितामहों को, द्रोणाचार्य तथा कृपाचार्य जैसे आचार्यों को, शल्य तथा शकुनि जैसे मामाओं को, दुर्योधन जैसे भाइयों को, लक्ष्मण जैसे पुत्रों को, अश्वत्थामा जैसे मित्रों को, कृतवर्मा जैसे शुभचिन्तकों को, इत्यादि। वह उन सेनाओं को भी देख सका जिनमें उसके अनेक मित्र सम्मिलित थे।

यह श्लोक क्या सिखाता है

विभिन्न प्रकार के स्वजनों को देखकर अर्जुन करुणा से अभिभूत हो जाते हैं।

श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।