भगवद्गीता 1.29

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: अर्जुन

वेपथुश्च शरीरे मे रोमहर्षश्च जायते ।
गाण्डीवं स्रंसते हस्तात्त्वक्चैव परिदह्यते ॥२९॥

vepathuś ca śarīre me
roma-harṣaś ca jāyate
gāṇḍīvaṁ sraṁsate hastāt
tvak caiva paridahyate

शब्दार्थ

vepathuḥ
शरीर का काँपना
ca
भी
śarīre
शरीर पर
me
मेरा
roma-harṣaḥ
रोमांच होना
ca
भी
jāyate
हो रहा है
gāṇḍīvam
अर्जुन का धनुष
sraṁsate
फिसल रहा है
hastāt
हाथों से
tvak
त्वचा
ca
भी
eva
निश्चय ही
paridahyate
जल रही है

अनुवाद

मेरा सम्पूर्ण शरीर काँप रहा है और रोम खड़े हो रहे हैं। मेरा गाण्डीव धनुष मेरे हाथ से फिसल रहा है और मेरी त्वचा जल रही है।

तात्पर्य

शरीर के काँपने के दो प्रकार होते हैं, और रोमांच भी दो प्रकार का होता है। ऐसे लक्षण या तो महान् आध्यात्मिक भावावेश में प्रकट होते हैं, या भौतिक अवस्था में अत्यधिक भय के कारण। दिव्य अनुभूति में कोई भय नहीं होता। इस स्थिति में अर्जुन के लक्षण भौतिक भय के कारण हैं—अर्थात् प्राणों के नाश के कारण। यह अन्य लक्षणों से भी स्पष्ट है; वह इतना अधीर हो गया कि उसका प्रसिद्ध गाण्डीव धनुष उसके हाथों से फिसल रहा था, और चूँकि उसका हृदय भीतर ही भीतर जल रहा था, अतः वह त्वचा में जलन का अनुभव कर रहा था। ये सभी जीवन की भौतिक धारणा के कारण हैं।

यह श्लोक क्या सिखाता है

पहला कारण – स्वजनों के प्रति करुणा और उससे उत्पन्न शारीरिक लक्षण

जीवन में गीता
परिवार और संबंध

इस श्लोक में गुण

अर्जुन के मोह के लक्षण

  • सम्पूर्ण शरीर काँप रहा है
  • रोम खड़े हो रहे हैं
  • गाण्डीव धनुष मेरे हाथ से फिसल रहा है
  • त्वचा जल रही है
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।