भगवद्गीता 1.45

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: अर्जुन

यदि मामप्रतीकारमशस्त्रं शस्त्रपाणयः ।
धार्तराष्ट्रा रणे हन्युस्तन्मे क्षेमतरं भवेत् ॥४५॥

yadi mām apratīkāram
aśastraṁ śastra-pāṇayaḥ
dhārtarāṣṭrā raṇe hanyus
tan me kṣemataraṁ bhavet

शब्दार्थ

yadi
भले ही
mām
मुझे
apratīkāram
प्रतिरोध न करते हुए
aśastram
पूर्णतया सुसज्जित न होते हुए
śastra-pāṇayaḥ
हाथों में शस्त्र लिए हुए
dhārtarāṣṭrāḥ
धृतराष्ट्र के पुत्र
raṇe
युद्धभूमि में
hanyuḥ
मार डालें
tat
वह
me
मेरे लिए
kṣemataram
श्रेयस्कर
bhavet
होगा

अनुवाद

मैं इसे श्रेयस्कर समझूँगा कि धृतराष्ट्र के पुत्र मुझ निःशस्त्र तथा प्रतिरोध न करने वाले को मार डालें, बजाय इसके कि मैं उनसे युद्ध करूँ।

तात्पर्य

क्षत्रिय युद्ध के सिद्धान्तों के अनुसार यह प्रथा है कि किसी निःशस्त्र तथा अनिच्छुक शत्रु पर आक्रमण नहीं करना चाहिए। किन्तु अर्जुन ने ऐसी विषम स्थिति में निश्चय किया कि यदि शत्रु उस पर आक्रमण करें तो भी वह युद्ध नहीं करेगा। उसने यह विचार नहीं किया कि प्रतिपक्षी दल युद्ध के लिए कितना उद्यत था। ये सभी लक्षण उस कोमल हृदयता के कारण हैं जो भगवान् का महान् भक्त होने से उत्पन्न होती है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

शोकग्रस्त होकर अर्जुन युद्ध न करने का निर्णय लेते हैं।

जीवन में गीता
शोक
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।