भगवद्गीता 1.46

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: सञ्जय

सञ्जय उवाच ।
एवमुक्त्वार्जुनः सङ्ख्ये रथोपस्थ उपाविशत् ।
विसृज्य सशरं चापं शोकसंविग्नमानसः ॥४६॥

sañjaya uvāca
evam uktvārjunaḥ saṅkhye
rathopastha upāviśat
visṛjya sa-śaraṁ cāpaṁ
śoka-saṁvigna-mānasaḥ

शब्दार्थ

sañjayaḥ
सञ्जय
uvāca
ने कहा
evam
इस प्रकार
uktvā
कहकर
arjunaḥ
अर्जुन
saṅkhye
युद्धभूमि में
ratha
रथ
upasthaḥ
पर स्थित
upāviśat
पुनः बैठ गया
visṛjya
एक ओर रखकर
sa-śaram
बाणों सहित
cāpam
धनुष
śoka
शोक
saṁvigna
विचलित
mānasaḥ
मन के भीतर

अनुवाद

सञ्जय ने कहा: इस प्रकार युद्धभूमि में कहकर अर्जुन ने अपना धनुष-बाण एक ओर रख दिया और रथ पर बैठ गया, उसका मन शोक से अभिभूत था।

तात्पर्य

शत्रु की स्थिति का अवलोकन करते हुए अर्जुन रथ पर खड़ा हुआ, किन्तु वह शोक से इतना पीड़ित था कि अपने धनुष-बाण को एक ओर रखकर पुनः बैठ गया। ऐसा दयालु तथा कोमल हृदय व्यक्ति, भगवान् की भक्ति में संलग्न, आत्मज्ञान प्राप्त करने के योग्य होता है।

इस प्रकार कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में सेनावलोकन के विषय में श्रीमद्भगवद्गीता के प्रथम अध्याय के भक्तिवेदान्त तात्पर्य समाप्त होते हैं।

यह श्लोक क्या सिखाता है

शोकग्रस्त होकर अर्जुन युद्ध न करने का निर्णय लेते हैं।

जीवन में गीता
शोक
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।