भगवद्गीता 10.31

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

पवनः पवतामस्मि रामः शस्त्रभृतामहम् ।
झषाणां मकरश्चास्मि स्रोतसामस्मि जाह्नवी ॥३१॥

pavanaḥ pavatām asmi
rāmaḥ śastra-bhṛtām aham
jhaṣāṇāṁ makaraś cāsmi
srotasām asmi jāhnavī

शब्दार्थ

पवनः
वायु
पवताम्
समस्त पवित्र करने वालों में
अस्मि
मैं हूँ
रामः
राम
शस्त्र-भृताम्
शस्त्रधारियों में
अहम्
मैं हूँ
झषाणाम्
समस्त जलचरों में
मकरः
मगर
च अस्मि
मैं भी हूँ
स्रोतसाम्
प्रवाहित नदियों में
अस्मि
मैं हूँ
जाह्नवी
गंगा नदी

अनुवाद

पवित्र करने वालों में मैं वायु हूँ; शस्त्रधारियों में मैं राम हूँ; मछलियों में मैं मगर हूँ, और प्रवाहित नदियों में मैं गंगा हूँ।

तात्पर्य

समस्त जलचरों में मगर सबसे बड़े जीवों में से एक है, और मनुष्य के लिए निश्चय ही सर्वाधिक घातक है। अतः मगर श्रीकृष्ण का प्रतिनिधित्व करता है। और नदियों में भारत की सबसे महान् नदी माता गंगा हैं। रामायण के भगवान् श्रीरामचन्द्र, जो श्रीकृष्ण के अवतार हैं, योद्धाओं में सर्वाधिक पराक्रमी हैं।

यह श्लोक क्या सिखाता है

कृष्ण के विभिन्न ऐश्वर्य (तालिका देखें)

श्रीकृष्ण की विभूतियाँ: "… में मैं … हूँ" पूरी सारणी
श्लोक इनमेंमैं हूँ
10.31 पवित्र करने वालों वायु
10.31 शस्त्रधारियों राम
10.31 मछलियों मगर
10.31 प्रवाहित नदियों गंगा

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।