भगवद्गीता 10.33

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

अक्षराणामकारोऽस्मि द्वन्द्वः सामासिकस्य च ।
अहमेवाक्षयः कालो धाताहं विश्वतोमुखः ॥३३॥

akṣarāṇām a-kāro 'smi
dvandvaḥ sāmāsikasya ca
aham evākṣayaḥ kālo
dhātāhaṁ viśvato-mukhaḥ

शब्दार्थ

अक्षराणाम्
अक्षरों में
अकारः
प्रथम अक्षर
अस्मि
मैं हूँ
द्वन्द्वः
द्वन्द्व
सामासिकस्य
समासों में
च
और
अहम्
मैं हूँ
एव
निश्चय ही
अक्षयः
नित्य
कालः
काल
धाता
स्रष्टा
अहम्
मैं हूँ
विश्वतो-मुखः
ब्रह्मा

अनुवाद

अक्षरों में मैं 'अ' अक्षर हूँ, और समासों में मैं द्वन्द्व समास हूँ। मैं अक्षय काल भी हूँ, और स्रष्टाओं में मैं ब्रह्मा हूँ, जिनके अनेक मुख सर्वत्र अभिमुख हैं।

तात्पर्य

अकार, संस्कृत वर्णमाला का प्रथम अक्षर, वैदिक साहित्य का आरम्भ है। अकार के बिना किसी ध्वनि का उच्चारण नहीं हो सकता; अतः वही ध्वनि का आरम्भ है। संस्कृत में अनेक समस्त पद भी होते हैं, जिनमें राम-कृष्ण जैसा द्वन्द्व पद द्वन्द्वः कहलाता है। उदाहरणार्थ, राम तथा कृष्ण की लय एक समान है, इसलिए वे द्वन्द्व कहलाते हैं।

समस्त प्रकार के संहारकों में काल परम है, क्योंकि काल प्रत्येक वस्तु का संहार करता है। काल श्रीकृष्ण का प्रतिनिधि है, क्योंकि नियत समय आने पर एक महान् अग्नि प्रकट होगी और सब कुछ संहृत हो जाएगा।

स्रष्टाओं तथा जीवों में ब्रह्मा प्रमुख हैं। विभिन्न ब्रह्मा तदनुसार चार, आठ, सोलह आदि मुख प्रकट करते हैं, और वे अपने-अपने ब्रह्माण्डों में प्रमुख स्रष्टा हैं। ब्रह्मा श्रीकृष्ण के प्रतिनिधि हैं।

यह श्लोक क्या सिखाता है

कृष्ण के विभिन्न ऐश्वर्य (तालिका देखें)

श्रीकृष्ण की विभूतियाँ: "… में मैं … हूँ" पूरी सारणी
श्लोक इनमेंमैं हूँ
10.33 अक्षरों 'अ' अक्षर
10.33 समासों द्वन्द्व समास
10.33 स्रष्टाओं ब्रह्मा
"मैं ही … हूँ" पूरी सारणी
श्लोक मैं हूँ
10.33 अक्षय काल

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।