भगवद्गीता 10.34

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

मृत्युः सर्वहरश्चाहमुद्भवश्च भविष्यताम् ।
कीर्तिः श्रीर्वाक्च नारीणां स्मृतिर्मेधा धृतिः क्षमा ॥३४॥

mṛtyuḥ sarva-haraś cāham
udbhavaś ca bhaviṣyatām
kīrtiḥ śrīr vāk ca nārīṇāṁ
smṛtir medhā dhṛtiḥ kṣamā

शब्दार्थ

मृत्युः
मृत्यु
सर्व-हरः
सर्वग्रासी
च
भी
अहम्
मैं हूँ
उद्भवः
उत्पत्ति
च
भी
भविष्यताम्
भविष्य की
कीर्तिः
कीर्ति
श्रीः वाक्
सुन्दर वाणी
च
भी
नारीणाम्
स्त्रियों में
स्मृतिः
स्मृति
मेधा
बुद्धि
धृतिः
निष्ठा
क्षमा
क्षमा

अनुवाद

मैं सर्वग्रासी मृत्यु हूँ, और मैं उन समस्त वस्तुओं का उत्पादक हूँ जो भविष्य में होंगी। स्त्रियों में मैं कीर्ति, श्री, वाणी, स्मृति, बुद्धि, निष्ठा तथा क्षमा हूँ।

तात्पर्य

ज्यों ही मनुष्य जन्म लेता है, वह प्रत्येक क्षण मरता रहता है। इस प्रकार मृत्यु प्रत्येक क्षण प्रत्येक जीव को ग्रस रही है, किन्तु अन्तिम प्रहार ही मृत्यु कहलाता है। वही मृत्यु श्रीकृष्ण हैं। समस्त जीव-योनियाँ छह मूल परिवर्तनों से गुजरती हैं। वे जन्म लेती हैं, बढ़ती हैं, कुछ काल स्थित रहती हैं, प्रजनन करती हैं, क्षीण होती हैं, और अन्ततः विलुप्त हो जाती हैं। इन परिवर्तनों में प्रथम है गर्भ से छुटकारा, और वही श्रीकृष्ण है। प्रथम उत्पत्ति समस्त भावी क्रियाओं का आरम्भ है।

जो छह ऐश्वर्य गिनाए गए हैं, वे स्त्रीसुलभ माने जाते हैं। यदि किसी स्त्री में ये सब अथवा इनमें से कुछ हों, तो वह यशस्विनी हो जाती है। संस्कृत एक पूर्ण भाषा है, और इसीलिए अत्यन्त गौरवशाली है। अध्ययन के पश्चात् यदि कोई विषय-वस्तु को स्मरण रख सके, तो वह उत्तम स्मृति से सम्पन्न होता है, अर्थात् स्मृति। मनुष्य को विभिन्न विषयों पर अनेक ग्रन्थ पढ़ने की आवश्यकता नहीं होती; कुछ को स्मरण रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उद्धृत करने की क्षमता भी एक अन्य ऐश्वर्य है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

कृष्ण के विभिन्न ऐश्वर्य (तालिका देखें)

विषय
मृत्यु
श्रीकृष्ण की विभूतियाँ: "… में मैं … हूँ" पूरी सारणी
श्लोक इनमेंमैं हूँ
10.34 स्त्रियों कीर्ति, श्री, वाणी, स्मृति, बुद्धि, निष्ठा तथा क्षमा
"मैं ही … हूँ" पूरी सारणी
श्लोक मैं हूँ
10.34 सर्वग्रासी मृत्यु
10.34 समस्त वस्तुओं का उत्पादक
विषय-संकलनों में 1

मृत्यु

  • मैं सर्वभक्षी मृत्यु हूँ (10.34 मृत्युः सर्वहरश्चाहम्...)

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।