भगवद्गीता 10.40

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

नान्तोऽस्ति मम दिव्यानां विभूतीनां परन्तप ।
एष तूद्देशतः प्रोक्तो विभूतेर्विस्तरो मया ॥४०॥

nānto 'sti mama divyānāṁ
vibhūtīnāṁ parantapa
eṣa tūddeśataḥ prokto
vibhūter vistaro mayā

शब्दार्थ

न
न तो
अन्तः
सीमा
अस्ति
है
मम
मेरी
दिव्यानाम्
दिव्य
विभूतीनाम्
विभूतियों की
परन्तप
हे शत्रुओं के विजेता
एषः
यह सब
तु
वह
उद्देशतः
उदाहरण
प्रोक्तः
कहा गया
विभूतेः
विभूतियों का
विस्तरः
विस्तार
मया
मेरे द्वारा

अनुवाद

हे शत्रुओं के पराक्रमी विजेता! मेरी दिव्य विभूतियों का कोई अन्त नहीं है। मैंने तुमसे जो कहा है, वह तो मेरी अनन्त विभूतियों का केवल एक संकेत मात्र है।

तात्पर्य

जैसा कि वैदिक साहित्य में कहा गया है, यद्यपि परम की विभूतियाँ तथा ऊर्जाएँ विभिन्न प्रकारों से समझी जाती हैं, तथापि ऐसी विभूतियों की कोई सीमा नहीं है; अतः समस्त विभूतियों तथा ऊर्जाओं की व्याख्या नहीं की जा सकती। अर्जुन की जिज्ञासा को शान्त करने हेतु उन्हें केवल कुछ उदाहरण ही बताए जा रहे हैं।

यह श्लोक क्या सिखाता है

कृष्ण के दिव्य ऐश्वर्यों का कोई अंत नहीं। जो कुछ भी भव्य, सुंदर और शक्तिशाली है, वह कृष्ण के तेज की एक चिनगारी है। वे अपनी शक्ति के एक अंश से सम्पूर्ण ब्रह्मांड में व्याप्त हैं और उसे धारण करते हैं।

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।