भगवद्गीता 10.39

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

यच्चापि सर्वभूतानां बीजं तदहमर्जुन ।
न तदस्ति विना यत्स्यान्मया भूतं चराचरम् ॥३९॥

yac cāpi sarva-bhūtānāṁ
bījaṁ tad aham arjuna
na tad asti vinā yat syān
mayā bhūtaṁ carācaram

शब्दार्थ

यत्
जो कुछ
च
भी
अपि
हो सकता है
सर्व-भूतानाम्
समस्त सृष्टियों का
बीजम्
बीज
तत्
वह
अहम्
मैं हूँ
अर्जुन
हे अर्जुन
न
नहीं
तत्
वह
अस्ति
है
विना
बिना
यत्
जो
स्यात्
विद्यमान रहे
मया
मेरे द्वारा
भूतम्
सृजित
चराचरम्
चर तथा अचर

अनुवाद

इसके अतिरिक्त, हे अर्जुन! मैं समस्त अस्तित्वों का उत्पादक बीज हूँ। ऐसा कोई प्राणी नहीं—चर अथवा अचर—जो मेरे बिना अस्तित्व में रह सके।

तात्पर्य

प्रत्येक वस्तु का कोई कारण होता है, और वह कारण अथवा प्रकटीकरण का बीज श्रीकृष्ण हैं। श्रीकृष्ण की ऊर्जा के बिना कुछ भी अस्तित्व में नहीं रह सकता; अतः वे सर्वशक्तिमान् कहलाते हैं। उनकी सामर्थ्य के बिना न तो चर वस्तु अस्तित्व में रह सकती है, न अचर। जो भी अस्तित्व श्रीकृष्ण की ऊर्जा पर आधारित नहीं है, वह माया कहलाता है, अर्थात् जो नहीं है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

कृष्ण के विभिन्न ऐश्वर्य (तालिका देखें)

"मैं ही … हूँ" पूरी सारणी
श्लोक मैं हूँ
10.39 समस्त अस्तित्वों का उत्पादक बीज
विषय-संकलनों में 1

कृष्ण – पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान्

  • कृष्ण समस्त अस्तित्व के जनक बीज हैं; कोई भी प्राणी – चर या अचर – उनके बिना अस्तित्व में नहीं रह सकता। (10.39 यच्चापि सर्वभूतानां...)

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।