भगवद्गीता 10.41

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

यद्यद्विभूतिमत्सत्त्वं श्रीमदूर्जितमेव वा ।
तत्तदेवावगच्छ त्वं मम तेजोंऽशसम्भवम् ॥४१॥

yad yad vibhūtimat sattvaṁ
śrīmad ūrjitam eva vā
tat tad evāvagaccha tvaṁ
mama tejo-'ṁśa-sambhavam

शब्दार्थ

यत् यत्
जो जो
विभूति
विभूतियों से
मत्
युक्त
सत्त्वम्
अस्तित्व
श्रीमत्
सुन्दर
ऊर्जितम्
गौरवशाली
एव
निश्चय ही
वा
अथवा
तत् तत्
वे सब
एव
निश्चय ही
अवगच्छ
तुम जान लो
त्वम्
तुम
मम
मेरे
तेजः
तेज
अंश
अंशमात्र
सम्भवम्
से उत्पन्न

अनुवाद

जान लो कि समस्त सुन्दर, गौरवशाली तथा सामर्थ्यवान् सृष्टियाँ मेरे तेज की केवल एक चिनगारी से उत्पन्न होती हैं।

तात्पर्य

किसी भी गौरवशाली अथवा सुन्दर अस्तित्व को श्रीकृष्ण के ऐश्वर्य का केवल एक अंशमात्र प्रकटीकरण समझना चाहिए, चाहे वह आध्यात्मिक जगत् में हो अथवा भौतिक जगत् में। किसी भी असाधारण रूप से ऐश्वर्ययुक्त वस्तु को श्रीकृष्ण के ऐश्वर्य का प्रतिनिधि मानना चाहिए।

यह श्लोक क्या सिखाता है

कृष्ण के दिव्य ऐश्वर्यों का कोई अंत नहीं। जो कुछ भी भव्य, सुंदर और शक्तिशाली है, वह कृष्ण के तेज की एक चिनगारी है। वे अपनी शक्ति के एक अंश से सम्पूर्ण ब्रह्मांड में व्याप्त हैं और उसे धारण करते हैं।

विषय-संकलनों में 1

कृष्ण – पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान्

  • सभी ऐश्वर्यमयी, सुंदर और महिमामय रचनाएँ कृष्ण के तेज की एक चिनगारी मात्र हैं। (10.41 यद्यद्विभूतिमत्सत्त्वं...)

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।