भगवद्गीता 11.16

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: अर्जुन

अनेकबाहूदरवक्त्रनेत्रं
पश्यामि त्वां सर्वतोऽनन्तरूपम् ।
नान्तं न मध्यं न पुनस्तवादिं
पश्यामि विश्वेश्वर विश्वरूप ॥१६॥

aneka-bāhūdara-vaktra-netraṁ
paśyāmi tvāṁ sarvato 'nanta-rūpam
nāntaṁ na madhyaṁ na punas tavādiṁ
paśyāmi viśveśvara viśva-rūpa

शब्दार्थ

अनेक
अनेक
बाहू
भुजाएँ
उदर
उदर
वक्त्र
मुख
नेत्रम्
नेत्र
पश्यामि
मैं देखता हूँ
त्वाम्
आपको
सर्वतः
सब ओर से
अनन्त-रूपम्
असीम रूप
न अन्तम्
कोई अन्त नहीं है
न मध्यम्
कोई मध्य नहीं है
न पुनः
न ही फिर
तव
आपका
आदिम्
आदि
पश्यामि
मैं देखता हूँ
विश्वेश्वर
हे ब्रह्माण्ड के स्वामी
विश्व-रूप
ब्रह्माण्ड के रूप में

अनुवाद

हे ब्रह्माण्ड के स्वामी, मैं आपके विश्व-शरीर में अनेक-अनेक रूपों—उदरों, मुखों, नेत्रों—को असीम रूप से विस्तृत देख रहा हूँ। इस सबका न कोई अन्त है, न कोई आदि है, और न ही कोई मध्य है।

तात्पर्य

श्रीकृष्ण पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् हैं और असीम हैं; अतः उनके माध्यम से सब कुछ देखा जा सकता है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

विश्वरूप देखकर अर्जुन की अनुभूतियाँ – यह देखने में कठिन है और कृष्ण की सर्वोच्चता का सूचक है।

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।