भगवद्गीता 11.17

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: अर्जुन

किरीटिनं गदिनं चक्रिणं च
तेजोराशिं सर्वतो दीप्तिमन्तम् ।
पश्यामि त्वां दुर्निरीक्ष्यं समन्ताद्
दीप्तानलार्कद्युतिमप्रमेयम् ॥१७॥

kirīṭinaṁ gadinaṁ cakriṇaṁ ca
tejo-rāśiṁ sarvato dīptimantam
paśyāmi tvāṁ durnirīkṣyaṁ samantād
dīptānalārka-dyutim aprameyam

शब्दार्थ

किरीटिनम्
मुकुटों सहित
गदिनम्
गदाओं सहित
चक्रिणम्
चक्रों सहित
च
और
तेजोराशिम्
तेजःपुञ्ज
सर्वतः
सब ओर
दीप्तिमन्तम्
देदीप्यमान
पश्यामि
मैं देखता हूँ
त्वाम्
आपको
दुर्निरीक्ष्यम्
देखने में कठिन
समन्तात्
सर्वत्र फैला हुआ
दीप्त-अनल
प्रज्वलित अग्नि
अर्क
सूर्य
द्युतिम्
प्रकाश
अप्रमेयम्
अपरिमेय

अनुवाद

विविध मुकुटों, गदाओं तथा चक्रों से सुशोभित आपका रूप अपने प्रचण्ड तेज के कारण देखने में कठिन है, जो प्रज्वलित अग्नि तथा सूर्य के समान अपरिमेय है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

विश्वरूप देखकर अर्जुन की अनुभूतियाँ – यह देखने में कठिन है और कृष्ण की सर्वोच्चता का सूचक है।

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।