भगवद्गीता 11.20

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: अर्जुन

द्यावापृथिव्योरिदमन्तरं हि
व्याप्तं त्वयैकेन दिशश्च सर्वाः ।
दृष्ट्वाद्भुतं रूपमुग्रं तवेदं
लोकत्रयं प्रव्यथितं महात्मन् ॥२०॥

dyāv ā-pṛthivyor idam antaraṁ hi
vyāptaṁ tvayaikena diśaś ca sarvāḥ
dṛṣṭvādbhutaṁ rūpam ugraṁ tavedaṁ
loka-trayaṁ pravyathitaṁ mahātman

शब्दार्थ

dyau
अन्तरिक्ष में
āpṛthivyoḥ
पृथ्वी का
idam
यह
antaram
मध्य में
hi
निश्चय ही
vyāptam
व्याप्त
tvayā
आपके द्वारा
ekena
एक के द्वारा
diśaḥ
दिशाएँ
ca
तथा
sarvāḥ
समस्त
dṛṣṭvā
देखकर
adbhutam
अद्भुत
rūpam
रूप
ugram
भयानक
tava
आपका
idam
यह
loka
लोक
trayam
तीन
pravyathitam
विचलित
mahātman
हे महान्

अनुवाद

यद्यपि आप एक हैं, तथापि आप समस्त आकाश, समस्त लोकों तथा उनके मध्य के समूचे अवकाश में व्याप्त हैं। हे महान्, आपके इस भयानक रूप को देखकर मैं देखता हूँ कि समस्त लोक विचलित हो रहे हैं।

तात्पर्य

इस श्लोक में dyāv āpṛthivyoḥ (स्वर्ग तथा पृथ्वी के मध्य का अवकाश) तथा loka-trayam (तीनों लोक) महत्त्वपूर्ण शब्द हैं, क्योंकि इससे प्रतीत होता है कि भगवान् के इस विश्वरूप को केवल अर्जुन ने ही नहीं देखा, अपितु अन्य लोकों के अन्य प्राणियों ने भी इसे देखा। यह दर्शन कोई स्वप्न नहीं था। दिव्य दृष्टि से युक्त जो भी आध्यात्मिक रूप से जाग्रत थे, उन सबने इसे देखा।

यह श्लोक क्या सिखाता है

काल-रूप का अर्जुन द्वारा वर्णन – न आदि, न मध्य, न अंत; असीम बल के साथ सर्वत्र फैला हुआ, जबकि देवता स्तुति कर रहे थे। अर्जुन भयभीत हो जाते हैं।

विषय-संकलनों में 1

पाँच विषय

  • अर्जुन कृष्ण के काल-रूप का वर्णन करते हैं (11.19-25)

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।