भगवद्गीता 11.51

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: अर्जुन

अर्जुन उवाच ।
दृष्ट्वेदं मानुषं रूपं तव सौम्यं जनार्दन ।
इदानीमस्मि संवृत्तः सचेताः प्रकृतिं गतः ॥५१॥

arjuna uvāca
dṛṣṭvedaṁ mānuṣaṁ rūpaṁ
tava saumyaṁ janārdana
idānīm asmi saṁvṛttaḥ
sa-cetāḥ prakṛtiṁ gataḥ

शब्दार्थ

arjunaḥ uvāca
अर्जुन ने कहा
dṛṣṭvā
देखकर
idam
यह
mānuṣam
मानवीय
rūpam
रूप
tava
आपका
saumyam
अत्यन्त सुन्दर
janārdana
हे शत्रुओं के दण्डदाता
idānīm
अभी-अभी
asmi
मैं हूँ
saṁvṛttaḥ
स्थिर
sa-cetāḥ
अपनी चेतना में
prakṛtim
अपने
gataḥ
मैं आ गया हूँ

अनुवाद

जब अर्जुन ने इस प्रकार श्रीकृष्ण को उनके मूल रूप में देखा, तब उन्होंने कहा: इस अत्यन्त सुन्दर मानवीय रूप को देखकर मेरा मन अब शान्त हो गया है, और मैं अपने मूल स्वभाव में पुनः स्थिर हो गया हूँ।

तात्पर्य

यहाँ मानुषं रूपम् शब्द स्पष्ट रूप से सूचित करते हैं कि पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् मूल रूप से द्विभुज हैं। जो श्रीकृष्ण को एक साधारण व्यक्ति बताकर उनका उपहास करते हैं, उन्हें यहाँ उनके दिव्य स्वभाव से अनभिज्ञ दिखाया गया है। यदि श्रीकृष्ण एक साधारण मनुष्य के समान हैं, तो उनके लिए विश्वरूप दिखाना और पुनः चतुर्भुज नारायण-रूप दिखाना कैसे सम्भव है? अतः भगवद्गीता में अत्यन्त स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जो यह सोचता है कि श्रीकृष्ण एक साधारण व्यक्ति हैं और पाठक को यह दावा करके भ्रमित करता है कि वस्तुतः श्रीकृष्ण के भीतर का निराकार ब्रह्म बोल रहा है, वह सबसे बड़ा अन्याय कर रहा है। श्रीकृष्ण ने वस्तुतः अपना विश्वरूप तथा अपना चतुर्भुज विष्णु-रूप दिखाया है। तो फिर वे एक साधारण मनुष्य कैसे हो सकते हैं? शुद्ध भक्त भगवद्गीता पर भ्रामक टीकाओं से विचलित नहीं होता, क्योंकि वह जानता है कि क्या है क्या। भगवद्गीता के मूल श्लोक सूर्य के समान स्पष्ट हैं; उन्हें मूर्ख टीकाकारों की दीप-ज्योति की आवश्यकता नहीं।

यह श्लोक क्या सिखाता है

कृष्ण अपना चतुर्भुज रूप और फिर अपना द्विभुज रूप प्रकट करते हैं।

विषय-संकलनों में 1

कृष्ण – पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान्

  • कृष्ण के सुंदर मनुष्य-सदृश रूप को देखकर अर्जुन का मन शांत हो गया। देवता भी कृष्ण के रूप के दर्शन का अवसर सदा खोजते रहते हैं। (11.51-52)

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।