भगवद्गीता 12.17

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

यो न हृष्यति न द्वेष्टि न शोचति न काङ्क्षति ।
शुभाशुभपरित्यागी भक्तिमान्यः स मे प्रियः ॥१७॥

yo na hṛṣyati na dveṣṭi
na śocati na kāṅkṣati
śubhāśubha-parityāgī
bhaktimān yaḥ sa me priyaḥ

शब्दार्थ

यः
जो
न
कभी नहीं
हृष्यति
हर्षित होता है
न
कभी नहीं
द्वेष्टि
द्वेष करता है
न
कभी नहीं
शोचति
शोक करता है
न
कभी नहीं
काङ्क्षति
इच्छा करता है
शुभ
शुभ
अशुभ
अशुभ
परित्यागी
त्यागकर्ता
भक्तिमान्
भक्त
यः
जो
सः
वह
मे
मुझे
प्रियः
प्रिय

अनुवाद

जो न तो हर्ष को ग्रहण करता है और न शोक को, जो न तो विलाप करता है और न इच्छा करता है, तथा जो शुभ एवं अशुभ दोनों ही वस्तुओं का त्याग कर देता है, वह मुझे अत्यन्त प्रिय है।

गीता में परिभाषित

त्याग

वास्तविक त्याग क्या है?

श्रीभगवान् ने कहा : समस्त कर्मों के फलों का परित्याग ही विद्वानों द्वारा त्याग [त्याग] कहलाता है। और उसी अवस्था को महान् विद्वज्जन संन्यास-आश्रम [संन्यास] कहते हैं।

भगवद्गीता 18.2

परिभाषा देखें

कृष्ण को प्रिय

श्रीकृष्ण को कौन प्रिय है?

जो द्वेषरहित है किन्तु समस्त जीवों के प्रति दयालु मित्र है, जो स्वयं को स्वामी नहीं मानता, जो मिथ्या अहंकार से रहित है तथा सुख-दुःख दोनों में समान है, जो सदा सन्तुष्ट है और दृढ़ संकल्प सहित भक्ति में संलग्न है, और जिसके मन एवं बुद्धि मुझमें अर्पित हैं—वह मुझे अत्यन्त प्रिय है।

भगवद्गीता 12.13–14

परिभाषा देखें

तात्पर्य

शुद्ध भक्त भौतिक लाभ और हानि पर न तो प्रसन्न होता है और न दुःखी, न ही वह पुत्र अथवा शिष्य पाने के लिए अत्यधिक उत्सुक रहता है, और न उन्हें न पाने पर खिन्न होता है। यदि उसकी कोई अत्यन्त प्रिय वस्तु छिन जाए, तो वह विलाप नहीं करता। इसी प्रकार, यदि उसे अपनी इच्छित वस्तु न मिले, तो भी वह दुःखी नहीं होता। समस्त प्रकार के शुभ, अशुभ एवं पापमय कर्मों के समक्ष वह दिव्य बना रहता है। परमेश्वर की प्रसन्नता हेतु वह सब प्रकार के जोखिम उठाने को उद्यत रहता है। उसकी भक्ति के निर्वाह में कोई बाधा नहीं आती। ऐसा भक्त श्रीकृष्ण को अत्यन्त प्रिय है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

इस श्लोक का अध्ययन-नोट संपादकीय समीक्षा में है।

इस श्लोक में गुण

श्रीकृष्ण के प्रिय भक्त के गुण

  • न तो हर्ष को ग्रहण करता है और न शोक को
  • न तो विलाप करता है और न इच्छा करता है
  • शुभ एवं अशुभ दोनों ही वस्तुओं का त्याग

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।