भगवद्गीता 12.2

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

श्रीभगवानुवाच ।
मय्यावेश्य मनो ये मां नित्ययुक्ता उपासते ।
श्रद्धया परयोपेताः ते मे युक्ततमा मताः ॥२॥

śrī-bhagavān uvāca
mayy āveśya mano ye māṁ
nitya-yuktā upāsate
śraddhayā parayopetās
te me yuktatamā matāḥ

शब्दार्थ

श्रीभगवान् उवाच
पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् ने कहा
मयि
मुझमें
आवेश्य
स्थिर करके
मनः
मन
ये
जो
माम्
मेरी
नित्य
सदा
युक्ताः
संलग्न
उपासते
आराधना करते हैं
श्रद्धया
श्रद्धा सहित
परया
दिव्य
उपेताः
संलग्न होते हैं
ते
वे
मे
मेरे
युक्ततमाः
सर्वाधिक पूर्ण
मताः
मैं मानता हूँ

अनुवाद

श्रीभगवान् ने कहा: जिसका मन मेरे साकार रूप में स्थिर रहता है और जो महान् एवं दिव्य श्रद्धा सहित सदा मेरी आराधना में संलग्न रहता है, वह मेरे द्वारा सर्वाधिक पूर्ण माना जाता है।

तात्पर्य

अर्जुन के प्रश्न के उत्तर में श्रीकृष्ण स्पष्ट रूप से कहते हैं कि जो उनके साकार रूप में अपना ध्यान केन्द्रित करता है और जो श्रद्धा एवं भक्ति सहित उनकी आराधना करता है, वह योग में सर्वाधिक पूर्ण माना जाना चाहिए। ऐसी कृष्णभावनामृत में स्थित मनुष्य के लिए कोई भौतिक क्रियाएँ नहीं रहतीं, क्योंकि सब कुछ श्रीकृष्ण के लिए ही किया जाता है। शुद्ध भक्त निरन्तर संलग्न रहता है—कभी वह जप करता है, कभी श्रीकृष्ण के विषय में सुनता या ग्रन्थ पढ़ता है, कभी प्रसाद पकाता है या श्रीकृष्ण के लिए कुछ क्रय करने हेतु बाज़ार जाता है, कभी मन्दिर या बर्तन धोता है—वह जो भी करे, एक भी क्षण ऐसा नहीं जाने देता जो उसने अपनी क्रियाओं को श्रीकृष्ण को अर्पित किए बिना बीता दिया हो। ऐसी क्रिया पूर्ण समाधि में होती है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

कृष्ण के शुद्ध भक्त योग में परम सिद्ध हैं

विषय-संकलनों में 3

भक्ति – सर्वोच्च योग

  • जो कृष्ण के साकार रूप में मन स्थिर करते हैं, वे सर्वाधिक पूर्ण हैं। निर्विशेषवादियों के लिए प्रगति कष्टप्रद है। (12.2-5 मय्यावेश्य मनो ये...)

सम्पूर्ण गीता में भक्ति

  • भक्ति निर्विशेषवाद से श्रेष्ठ है और कृष्ण अपने भक्तों का भार प्रत्यक्ष रूप से स्वयं लेते हैं (12.1-7 एवं सततयुक्ता ये...)

आत्मसंयम

  • कृष्ण की प्रत्यक्ष सेवा निर्विशेष ध्यान से श्रेष्ठ है (12.2 मय्यावेश्य मनो ये मां..., 12.6-8 ये तु सर्वाणि कर्माणि...)

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।