भगवद्गीता 14.15

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

रजसि प्रलयं गत्वा कर्मसङ्गिषु जायते ।
तथा प्रलीनस्तमसि मूढयोनिषु जायते ॥१५॥

rajasi pralayaṁ gatvā
karma-saṅgiṣu jāyate
tathā pralīnas tamasi
mūḍha-yoniṣu jāyate

शब्दार्थ

रजसि
रजोगुण में
प्रलयम्
प्रलय को
गत्वा
प्राप्त करके
कर्म-सङ्गिषु
सकाम कर्मों के संसर्ग में
जायते
जन्म लेता है
तथा
तत्पश्चात्
प्रलीनः
प्रलीन होकर
तमसि
तमोगुण में
मूढ
पशु
योनिषु
योनियों में
जायते
जन्म लेता है

अनुवाद

जब मनुष्य रजोगुण में मृत्यु को प्राप्त होता है, तब वह सकाम कर्म में संलग्न जनों के बीच जन्म लेता है; और जब वह तमोगुण में मृत्यु को प्राप्त होता है, तब वह पशु-योनि में जन्म लेता है।

तात्पर्य

कुछ लोगों की यह धारणा होती है कि जब आत्मा मनुष्य-जीवन के स्तर पर पहुँच जाती है, तो वह पुनः कभी नीचे नहीं गिरती। यह असत्य है। इस श्लोक के अनुसार, यदि कोई तमोगुण विकसित करता है, तो उसकी मृत्यु के पश्चात् वह जीवन के पशु-रूप में अधोगति को प्राप्त होता है। वहाँ से मनुष्य को पुनः क्रमविकास की प्रक्रिया द्वारा पुनः मनुष्य-जीवन के रूप तक उन्नत होना पड़ता है। अतः जो वास्तव में मनुष्य-जीवन के विषय में गम्भीर हैं, उन्हें सत्त्वगुण को ग्रहण करना चाहिए और सत्संगति में गुणों को लाँघकर कृष्णभावनामृत में स्थित होना चाहिए। यही मनुष्य-जीवन का लक्ष्य है। अन्यथा, इसकी कोई गारण्टी नहीं है कि मनुष्य पुनः मनुष्य-स्थिति को प्राप्त करेगा।

यह श्लोक क्या सिखाता है

विभिन्न गुणों में मृत्यु के बाद की गति

विषय
मृत्यु
प्रकृति के तीन गुण, साथ-साथ पूरी सारणी
सत्त्वगुणरजोगुणतमोगुण
मृत्यु के समय शुद्ध उच्चतर लोकों को प्राप्त करता है 14.14 सकाम कर्म में संलग्न जनों के बीच जन्म लेता है 14.15 पशु-योनि में जन्म लेता है 14.15
विषय-संकलनों में 1

मृत्यु

  • रजोगुण में मृत्यु: मनुष्य पृथ्वी-लोकों को प्राप्त होता है (14.15)
  • तमोगुण में मृत्यु: मनुष्य निम्न योनियों या नारकीय लोकों में जन्म लेता है (14.15)

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।