वक्ता: श्रीकृष्ण
गुणानेतानतीत्य त्रीन्देही देहसमुद्भवान् ।
जन्ममृत्युजरादुःखैर्विमुक्तोऽमृतमश्नुते ॥२०॥
guṇān etān atītya trīn
dehī deha-samudbhavān
janma-mṛtyu-jarā-duḥkhair
vimukto 'mṛtam aśnute
शब्दार्थ
- guṇān
- गुण
- etān
- ये समस्त
- atītya
- पार करके
- trīn
- तीन
- dehī
- देहधारी
- deha
- शरीर से
- samudbhavān
- उत्पन्न
- janma
- जन्म
- mṛtyu
- मृत्यु
- jarā
- जरा
- duḥkhaiḥ
- दुःखों से
- vimuktaḥ
- मुक्त होकर
- amṛtam
- अमृत
- aśnute
- भोगता है
अनुवाद
जब देहधारी जीव इन तीनों गुणों को पार करने में समर्थ हो जाता है, तब वह जन्म, मृत्यु, जरा तथा उनके दुःखों से मुक्त हो सकता है और इसी जीवन में अमृत का भोग कर सकता है।
गीता में परिभाषित
तीन गुण
तीनों गुणों से परे कौन है?
श्रीभगवान् ने कहा: जो व्यक्ति प्रकाश, आसक्ति तथा मोह के उपस्थित होने पर उनसे घृणा नहीं करता, न ही उनके अन्तर्धान होने पर उनकी लालसा करता है; जो उदासीन के समान बैठा रहता है, प्रकृति के गुणों की इन भौतिक प्रतिक्रियाओं से परे स्थित रहता है, जो यह जानकर कि केवल गुण ही सक्रिय हैं, दृढ़ बना रहता है; जो सुख और दुःख को समान दृष्टि से देखता है, तथा मिट्टी के ढेले, पत्थर और स्वर्ण के टुकड़े को समान दृष्टि से देखता है; जो बुद्धिमान है और प्रशंसा तथा निन्दा को समान मानता है; जो मान और अपमान में अविचलित रहता है, जो मित्र और शत्रु के साथ समान व्यवहार करता है, जिसने समस्त सकाम उद्यमों का त्याग कर दिया है — ऐसा व्यक्ति प्रकृति के गुणों को पार कर चुका कहा जाता है।
तात्पर्य
इस श्लोक में यह बताया गया है कि किस प्रकार मनुष्य इसी शरीर में रहते हुए पूर्ण कृष्णभावनामृत में दिव्य स्थिति में रह सकता है। संस्कृत शब्द dehī का अर्थ है देहधारी। यद्यपि मनुष्य इस भौतिक शरीर के भीतर है, तो भी आध्यात्मिक ज्ञान में अपनी उन्नति के द्वारा वह प्रकृति के गुणों के प्रभाव से मुक्त हो सकता है। वह इसी शरीर में रहते हुए आध्यात्मिक जीवन के सुख का भोग कर सकता है, क्योंकि इस शरीर को त्यागने के पश्चात् वह निश्चय ही आध्यात्मिक आकाश को जाएगा। किन्तु इसी शरीर में रहते हुए भी वह आध्यात्मिक सुख का भोग कर सकता है। दूसरे शब्दों में, कृष्णभावनामृत में भक्ति ही इस भौतिक बन्धन से मुक्ति का चिह्न है, और इसे अठारहवें अध्याय में समझाया जाएगा। जब मनुष्य भौतिक प्रकृति के गुणों के प्रभाव से मुक्त हो जाता है, तब वह भक्ति में प्रवृत्त होता है।
यह श्लोक क्या सिखाता है
गुणों को पार करने का फल
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।