भगवद्गीता 14.21

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: अर्जुन

अर्जुन उवाच ।
कैर्लिङ्गैस्त्रीन्गुणानेतानतीतो भवति प्रभो ।
किमाचारः कथं चैतांस्त्रीन्गुणानतिवर्तते ॥२१॥

arjuna uvāca
kair liṅgais trīn guṇān etān
atīto bhavati prabho
kim ācāraḥ kathaṁ caitāṁs
trīn guṇān ativartate

शब्दार्थ

arjunaḥ uvāca
अर्जुन ने कहा
kaiḥ
किन
liṅgaiḥ
लक्षणों से
trīn
तीन
guṇān
गुण
etān
ये समस्त
atītaḥ
पार किया हुआ
bhavati
होता है
prabho
हे प्रभो
kim
क्या
ācāraḥ
आचरण
katham
किस प्रकार
ca
भी
etān
इन
trīn
तीन
guṇān
गुणों को
ativartate
पार करता है

अनुवाद

अर्जुन ने पूछा: हे मेरे प्रिय प्रभो, किन लक्षणों से वह व्यक्ति जाना जाता है जो इन गुणों के प्रति दिव्य है? उसका आचरण कैसा होता है? और वह प्रकृति के गुणों को किस प्रकार पार करता है?

गीता में परिभाषित

तीन गुण

तीनों गुणों से परे कौन है?

श्रीभगवान् ने कहा: जो व्यक्ति प्रकाश, आसक्ति तथा मोह के उपस्थित होने पर उनसे घृणा नहीं करता, न ही उनके अन्तर्धान होने पर उनकी लालसा करता है; जो उदासीन के समान बैठा रहता है, प्रकृति के गुणों की इन भौतिक प्रतिक्रियाओं से परे स्थित रहता है, जो यह जानकर कि केवल गुण ही सक्रिय हैं, दृढ़ बना रहता है; जो सुख और दुःख को समान दृष्टि से देखता है, तथा मिट्टी के ढेले, पत्थर और स्वर्ण के टुकड़े को समान दृष्टि से देखता है; जो बुद्धिमान है और प्रशंसा तथा निन्दा को समान मानता है; जो मान और अपमान में अविचलित रहता है, जो मित्र और शत्रु के साथ समान व्यवहार करता है, जिसने समस्त सकाम उद्यमों का त्याग कर दिया है — ऐसा व्यक्ति प्रकृति के गुणों को पार कर चुका कहा जाता है।

भगवद्गीता 14.22–25

परिभाषा देखें

तात्पर्य

इस श्लोक में अर्जुन के प्रश्न अत्यन्त उपयुक्त हैं। वे उस व्यक्ति के लक्षण जानना चाहते हैं जो भौतिक गुणों को पहले ही पार कर चुका है। वे सर्वप्रथम ऐसे दिव्य व्यक्ति के लक्षणों के विषय में पूछते हैं। यह कैसे समझा जा सकता है कि उसने भौतिक प्रकृति के गुणों के प्रभाव को पहले ही पार कर लिया है? दूसरा प्रश्न यह पूछता है कि वह कैसे जीवन व्यतीत करता है और उसके कर्म क्या हैं। क्या वे नियमित होते हैं अथवा अनियमित? तत्पश्चात् अर्जुन उस साधन के विषय में पूछते हैं जिसके द्वारा वह दिव्य प्रकृति को प्राप्त कर सकता है। यह अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। जब तक मनुष्य उस प्रत्यक्ष साधन को न जान ले जिसके द्वारा वह सदा दिव्य स्थिति में रह सके, तब तक उन लक्षणों के प्रकट होने की कोई सम्भावना नहीं है। अतः अर्जुन द्वारा पूछे गए ये सभी प्रश्न अत्यन्त महत्त्वपूर्ण हैं, और भगवान् उनका उत्तर देते हैं।

यह श्लोक क्या सिखाता है

गुणातीत के विषय में अर्जुन के तीन प्रश्न (प्र1-प्र3)

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।