भगवद्गीता 14.5

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

सत्त्वं रजस्तम इति गुणाः प्रकृतिसम्भवाः ।
निबध्नन्ति महाबाहो देहे देहिनमव्ययम् ॥५॥

sattvaṁ rajas tama iti
guṇāḥ prakṛti-sambhavāḥ
nibadhnanti mahā-bāho
dehe dehinam avyayam

शब्दार्थ

सत्त्वम्
सत्त्वगुण
रजः
रजोगुण
तमः
तमोगुण
इति
इस प्रकार
गुणाः
गुण
प्रकृति
भौतिक प्रकृति
सम्भवाः
से उत्पन्न
निबध्नन्ति
बाँधते हैं
महा-बाहो
हे महाबाहु
देहे
इस शरीर में
देहिनम्
जीव को
अव्ययम्
नित्य

अनुवाद

भौतिक प्रकृति तीन गुणों—सत्त्व, रज और तम—से बनी है। जब नित्य जीव प्रकृति के सम्पर्क में आता है, तो वह इन गुणों द्वारा बद्ध हो जाता है।

तात्पर्य

जीव, चूँकि वह दिव्य है, इस भौतिक प्रकृति से कोई सम्बन्ध नहीं रखता। फिर भी, चूँकि वह भौतिक जगत् द्वारा बद्ध हो चुका है, अतः वह प्रकृति के तीन गुणों के प्रभाव में कर्म करता है। चूँकि जीवों के, प्रकृति के विभिन्न पक्षों के अनुसार, भिन्न-भिन्न प्रकार के शरीर होते हैं, इसलिए वे उस प्रकृति के अनुसार कर्म करने को प्रेरित होते हैं। यही सुख और दुःख की विविधता का कारण है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

भौतिक गुण शुद्ध जीव को कैसे बाँधते हैं

विषय-संकलनों में 1

पाँच विषय

  • जीव आध्यात्मिक है, किंतु भौतिक प्रकृति के संपर्क के कारण बद्ध हो जाता है। (14.5, 13.22)
  • भौतिक प्रकृति तीन गुणों – सतोगुण, रजोगुण और तमोगुण – से बनी है, जो सभी भौतिक कार्य संपन्न करते हैं और जीवों को इस संसार से बाँधते हैं। (3.27, 14.5)

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।