श्रील प्रभुपाद ने 3.27 को 489 बार उद्धृत किया: उनके सबसे अधिक उद्धृत दस गीता-श्लोकों में से एक
वक्ता: श्रीकृष्ण
प्रकृतेः क्रियमाणानि गुणैः कर्माणि सर्वशः ।
अहङ्कारविमूढात्मा कर्ताहमिति मन्यते ॥२७॥
prakṛteḥ kriyamāṇāni
guṇaiḥ karmāṇi sarvaśaḥ
ahaṅkāra-vimūḍhātmā
kartāham iti manyate
शब्दार्थ
- प्रकृतेः
- भौतिक प्रकृति के
- क्रियमाणानि
- किए जाने वाले
- गुणैः
- गुणों द्वारा
- कर्माणि
- कर्म
- सर्वशः
- सब प्रकार के
- अहंकार-विमूढ
- मिथ्या अहंकार से मोहित
- आत्मा
- आत्मा
- कर्ता
- कर्ता
- अहम्
- मैं
- इति
- इस प्रकार
- मन्यते
- मानता है
अनुवाद
मिथ्या अहंकार से मोहित आत्मा प्रकृति के तीनों गुणों के प्रभाव में अपने आपको उन कर्मों का कर्ता मानता है, जो वस्तुतः प्रकृति द्वारा किए जाते हैं।
गीता में परिभाषित
तीन गुण
तीनों गुणों से परे कौन है?
श्रीभगवान् ने कहा: जो व्यक्ति प्रकाश, आसक्ति तथा मोह के उपस्थित होने पर उनसे घृणा नहीं करता, न ही उनके अन्तर्धान होने पर उनकी लालसा करता है; जो उदासीन के समान बैठा रहता है, प्रकृति के गुणों की इन भौतिक प्रतिक्रियाओं से परे स्थित रहता है, जो यह जानकर कि केवल गुण ही सक्रिय हैं, दृढ़ बना रहता है; जो सुख और दुःख को समान दृष्टि से देखता है, तथा मिट्टी के ढेले, पत्थर और स्वर्ण के टुकड़े को समान दृष्टि से देखता है; जो बुद्धिमान है और प्रशंसा तथा निन्दा को समान मानता है; जो मान और अपमान में अविचलित रहता है, जो मित्र और शत्रु के साथ समान व्यवहार करता है, जिसने समस्त सकाम उद्यमों का त्याग कर दिया है — ऐसा व्यक्ति प्रकृति के गुणों को पार कर चुका कहा जाता है।
तात्पर्य
दो व्यक्ति, एक कृष्णभावनामृत में और दूसरा भौतिक चेतना में, एक ही स्तर पर कर्म करते हुए, एक ही धरातल पर कर्मरत प्रतीत हो सकते हैं, किन्तु उनकी अपनी-अपनी स्थितियों में गहरा अन्तर होता है। भौतिक चेतना वाला व्यक्ति मिथ्या अहंकार से यह मान बैठता है कि वही सब कुछ का कर्ता है। वह यह नहीं जानता कि शरीर का यन्त्र भौतिक प्रकृति द्वारा उत्पन्न होता है, जो परमेश्वर के निरीक्षण में कार्य करती है। भौतिकतावादी व्यक्ति को यह ज्ञान नहीं है कि अन्ततः वह श्रीकृष्ण के नियन्त्रण में है। मिथ्या अहंकार में स्थित व्यक्ति सब कुछ स्वतन्त्र रूप से करने का समस्त श्रेय लेता है, और यही उसकी अविद्या का लक्षण है। वह यह नहीं जानता कि यह स्थूल एवं सूक्ष्म शरीर पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् के आदेश से भौतिक प्रकृति की रचना है, और इसी कारण उसके शारीरिक एवं मानसिक कर्म श्रीकृष्ण की सेवा में, कृष्णभावनामृत में, संलग्न होने चाहिए। अज्ञानी मनुष्य यह भूल जाता है कि पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् हृषीकेश अर्थात् भौतिक शरीर की इन्द्रियों के स्वामी के रूप में विख्यात हैं, क्योंकि इन्द्रियतृप्ति में इन्द्रियों के दीर्घकालीन दुरुपयोग के कारण वह वस्तुतः मिथ्या अहंकार से मोहित हो जाता है, जो उसे श्रीकृष्ण के साथ अपने नित्य सम्बन्ध को भुला देता है।
यह श्लोक क्या सिखाता है
कर्मयोगी अनासक्त भाव से कर्म करता है और स्वयं को कर्ता मानने वाले अज्ञानी लोगों को विचलित नहीं करता।
विषय-संकलनों में 2
- गुणों के प्रभाव में मोहित आत्मा स्वयं को कर्ता मानता है। (3.27 प्रकृतेः क्रियमाणानि...)
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 3
- Bhagavad-gītā 3.18-30 1968-12-30 · Los Angeles
- Bhagavad-gītā 3.27 at Town Hall 1974-06-27
- Bhagavad-gītā 3.27 1976-01-01
भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।